फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The dominance of women was shown in the civic elections

निकाय चुनाव में दिखा महिलाओं का दबदबा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
The dominance of women was shown in the civic elections
राजेश शांडिल्य
विज्ञापन

अंबाला। नारायणगढ़ के नगर निकाय चुनाव में चौतरफा महिलाओं का दबदबा रहा। यहां चुनावी प्रक्रिया से लेकर सुरक्षा की कमान संभालने में महिला अधिकारी अग्रणी रहीं। वहीं, चुनाव मैदान में उतरे कुल 52 उम्मीदवारों में से पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की संख्या अधिक थीं।
दरअसल, 29 महिलाएं नगर पालिका के चुनावी मैदान में थीं। वहीं, 15 वार्डों में से सात में महिलाओं ने ही जीत का परचम फहराया। महिला वर्ग के लिए आरक्षित नगर पालिका के प्रधान पद पर रिंकी वालिया ने जीत दर्ज की। यह जीत इसलिए बड़ी है, क्योंकि उन्हें खुद उनकी राजनीतिक पार्टी के शहरी अध्यक्ष की पत्नी ममता रानी से कड़ी चुनौती मिल रही थी। इसके अलावा प्रदेश सरकार के एक कैबिनेट मंत्री, दो सांसद, एक विधायक और विधानसभा अध्यक्ष तक उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रितपाल कौर मक्कड़ के समर्थन में वोट मांग चुके थे।
विज्ञापन

बता दें कि चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के पहले दिन से मतगणना पूरी होने तक नोडल अधिकारी के रूप में पुलिस सुरक्षा की कमान एएसपी पूजा डाबला ने संभाली हुई थी। वहीं, नारायणगढ़ की थाना एसएचओ सुनीता ढाका मतगणना केंद्र के बाहर सुरक्षा प्रबंध संभालने के लिए अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ पूरे दलबल के साथ तैनात रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह साल पहले बिगड़े लिंगानुपात के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पानीपत से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा बुलंद किया था। उसका सकारात्मक असर नारायणगढ़ नगर निकाय चुनाव में देखने को मिला। मुहिम का ही असर है कि नारायणगढ़ चुनाव में महिलाओं का दबदबा देखने को मिला।
कुल वोट 12494 वोट
प्रत्याशी वोट मिले
रिंकी वालिया 4115
प्रीतपाल कौर मक्कड़ 3054
ममता रानी 2701
अनीता देवी 1124
कमला देवी 955
अमिता साहनी 255
शैलजा शर्मा 180
नोटा 110
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed