फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The doctors of the exaltation center are showing happiness in the patients, Ambala

मरीजों में खुशियों के रंग भर रहे उमंग केंद्र के डॉक्टर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
The doctors of the exaltation center are showing happiness in the patients, Ambala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। सरकार की और से पोस्ट कोविड लोगों को बेहतर उपचार देने व उनके मन में पैदा हो रहे भय को दूर करने के लिए नागरिक अस्पताल में उमंग केंद्र खोला गया है। इस केंद्र में आठ विशेषज्ञ डॉक्टर कोरोना से ठीक हो चुके लोगों के जीवन में खुशियों के रंग घोलने की कोशिश कर रहे हैं। कोरोना को मात देकर लौट रहे लोगों के जहन से दूर हो रही सकारात्मक सोच को फिर से विकसित करने के प्रयास में जुटे हैं।
दरअसल आजकल कोरोना से ठीक हो चुके लोगों में फैल रहे ब्लैक फंगस को लेकर मन में तरह-तरह से सवाल उभर रहे हैं। यही नहीं लोग अब जब कोरोना को मात देकर स्वस्थ होकर घर तो लौट चुके हैं। लेकिन पोस्ट कोविड लोगों के मन में एक बात घर कर रही है कि कहीं हम भी ब्लैक फंगस या किसी और बीमारी के शिकार न बन जाएं। लोगों के इन्हीं सवालों के जवाब देने के लिए नागरिक अस्पताल में उमंग केंद्र स्थापित किया गया है। यहां बैठे विशेषज्ञ डॉक्टर न सिर्फ उनको बेहतर परामर्श दे रहे हैं, बल्कि लोगों को पूरी तरह ठीक होने तक दवाइयां चालू रखने के लिए भी कह रहे हैं। सोमवार से शुरू हुए उमंग केंद्र में अभी तक करीब 70 लोग सलाह लेने आ चुके हैं। जिनमें से अधिकतर लोगों के सवाल ब्लैक फंगस को लेकर ही रहे। उमंग सेंटर पर आने वाले डॉक्टरों से मरीज दवा के बारे में भी जानकारी लेते हैं। इनके जवाब में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया कि बिना डॉक्टर की अनुमति और सलाह के कोई भी दवा ऐसी स्थिति में नहीं लेनी। इनसे साइड इफेक्ट होने का डर बना रहता है।
विज्ञापन

उमंग केंद्र की यह डॉक्टर संभाल रहे कमान
उमंग केंद्र में सबसे अहम भूमिका अदा कर रहे हैं मनोचिकित्सक डॉ. केएस राणा। उमंग केंद्र में आ रहे ज्यादातर लोगों के दिमाग से निगेटिवविटी जाने का नाम नहीं ले रही है। डॉ. राणा काउंसलिंग कर रोगी को राहत दे रहे हैं। फिजिशियन डॉक्टर अशोक शर्मा, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. वीके पांडे, आयुष विभाग से डॉ. मीनाक्षी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनंदा जिंदल, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरेश सैनी, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अरुण कुमार और चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश गोयल, सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक पोस्ट कोविड लोगों को परामर्श देते हुए जरूरी दवाएं भी लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed