फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The Deputy Commissioner issued strict instructions for removing river soil from river fields.

Ambala News: उपायुक्त ने नदी खेतों से नदियों की मिट्टी हटाने पर दिए सख्त निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
The Deputy Commissioner issued strict instructions for removing river soil from river fields.
- नियमों की अनदेखी पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी,

अंबाला सिटी। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में नदी मिट्टी हटाने से जुड़ी अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उपायुक्त ने निर्देश दिए कि जिन गांवों से नदियां गुजरती हैं, वहां मिट्टी उठाने के कार्य से पहले ग्राम सभा की बैठक अनिवार्य रूप से आयोजित की जाए। इस बैठक में सिंचाई विभाग, संबंधित ठेकेदार, पंचायत अधिकारी और गांव के सरपंच की उपस्थिति सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मिट्टी उठाने का कार्य केवल नदी के वास्तविक बहाव क्षेत्र से ही होना चाहिए, न कि उसके आसपास के इलाकों से। इस क्षेत्र की मार्किंग पंचायत विभाग द्वारा की जाएगी।



मिट्टी उठाने के लिए ठेकेदारों को संबंधित विभाग से एनओसी लेना अनिवार्य होगा, जिसे माइनिंग विभाग को सौंपना होगा। माइनिंग विभाग सभी कानूनी औपचारिकताएं और हिदायतों की जांच के बाद ही कार्य की स्वीकृति प्रदान करे। इसके अतिरिक्त, ठेकेदारों को अपने कार्य का विस्तृत शेड्यूल माइनिंग, पंचायत विभाग, नगर परिषद और उपायुक्त कार्यालय में जमा कराना होगा।
विज्ञापन




उपायुक्त तोमर ने सख्त लहजे में कहा कि निर्धारित मापदंडों और सरकारी हिदायतों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य के दौरान पूरी पारदर्शिता बरती जाए और बिना औपचारिकताएं पूर्ण किए किसी को भी खुदाई की अनुमति न दी जाए। प्रशासन का उद्देश्य नियमों के दायरे में रहकर कार्य को सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed