फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The department will conduct door-to-door surThe department will conduct door-to-door survey to increase admissionsvey to increase admissions

Ambala News: दाखिले बढ़ाने के लिए विभाग करेगा घर-घर सर्वे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
The department will conduct door-to-door surThe department will conduct door-to-door survey to increase admissionsvey to increase admissions
अंबाला सिटी। आगामी नए सत्र में राजकीय स्कूलों में दाखिला बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग ने अभी से कमर कस ली है। विभाग विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए घर-घर जाकर सर्वे करवाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों को राजकीय स्कूलों में दाखिला कराया जा सके।
विज्ञापन

इसके साथ ही जनवरी माह में सर्वे में मिले आउट ऑफ स्कूल और ड्राॅप आउट बच्चों को भी ब्रिज कोर्स करवाने के बाद राजकीय स्कूलों में दाखिल करवाया जाएगा। अभी चल रहे सत्र में राजकीय स्कूलों में पहली से बारहवीं कक्षा तक करीब 76 हजार 400 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। राजकीय स्कूलों में कोरोना के दौरान संख्या बढ़ी थी। अब फिर विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि राजकीय स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए विभाग की ओर से सर्वे करवाया जाता है। इस बार भी घर-घर जाकर सर्वे कर विद्यार्थियों की संख्या को बढ़ाया जाएगा। विद्यार्थियों के अभिभावकों को राजकीय स्कूलों में मिलने वाली योजनाओं के बारे में अवगत करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक से 15 जनवरी तक समग्र शिक्षा की ओर से सर्वे किया था। इस सर्वे में करीब 935 ऑउट ऑफ स्कूल व ड्रापआउट बच्चे मिले हैं। इन बच्चों को ब्रिज कोर्स करवाने के बाद राजकीय स्कूलों में दाखिल करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed