फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The department itself does not know the number of players, notice to DSO

Ambala News: विभाग को ही नहीं पता खिलाड़ियों की संख्या, डीएसओ को नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
The department itself does not know the number of players, notice to DSO
अंबाला सिटी। खेल विभाग को ही नहीं पता है कि उनके यहां कितने खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इसका खुलासा जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) में खेलो इंडिया का डाटा पेश करते हुए हुआ।
विज्ञापन

खेल विभाग की इस कमी को किसी और ने नहीं बल्कि खुद राज्य सभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने जिला खेल अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। दरअसल, खेलों को बढ़ावा देने के लिए केंद्र की योजना खेलो इंडिया संचालित होती है। इस याेजना के तहत खिलाड़ियों को प्रशिक्षण प्रदान करना और पूर्व चैंपियन खिलाड़ियों को आजीविका का स्थाई स्रोत उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन

दिशा की बैठक में सांसद समीक्षा कर ही रहे थे कि एजेंडा में उनकी नजर विभाग द्वारा दी गई जानकारी पर पड़ी। जिसमें लिखा था कि जिला अंबाला में एथलेटिक्स खेल का खेलो इंडिया लघु केंद्र राजीव गांधी स्टेडियम सेक्टर 10 अंबाला शहर में चल रहा है। इस केंद्र में 35 से 40 खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग को सही आंकड़ा नहीं पता

राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय ने इसी बात पर सवाल खड़ा किया कि इस एजेंडा को समिति के उच्चाधिकारी देखते हैं। इसके बावजूद विभाग जानकारी देने में गंभीर ही नहीं है। उन्हें पता ही नहीं है कि खेल स्टेडियम में असल में कितने खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। अगर पता होता तो अनुमान के आधार पर 35 से 40 का आंकड़ा नहीं देते। बल्कि साफ तौर पर जानकारी देते कि केंद्र में इतने खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। बस इसी बात पर एजेंडा को गंभीरता से न लेने पर सांसद ने डीएसओ को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश दिए हैं।


डीसी के आने के बाद जारी होंगे नोटिस

सांसद वरुण मुलाना और राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा ने दिशा समिति के सदस्य सचिव से दो टूक शब्दों में कह दिया कि जितनी भी कार्रवाई की वह संस्तुति कर रहे हैं उसे कार्रवाई में शामिल किया जाए और उन पर कार्रवाई भी हो। अब मंगलवार को समिति के निर्देशों के लिए कार्रवाई की प्रोसीडिंग तैयार की जा रही है। जिन अधिकारियों से जवाब लिया जाना है उन्हें नोटिस उपायुक्त के माध्यम से दिलाए जाएंगे। उपायुक्त के न होने पर अभी नोटिस जारी नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed