फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The cut on the highway in front of the civil hospital is closed

Ambala News: नागरिक अस्पताल के सामने हाइवे पर कट बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
The cut on the highway in front of the civil hospital is closed
नागरिक अस्पताल के सामने हाइवे के कट को बंद करते कर्मचारी। संवाद
अंबाला। नागरिक अस्पताल के सामने साहा-अंबाला हाइवे पर कट बंद हो गया है लेकिन इससे पहले एस्कलेटर की सुविधा शुरु नहीं हो पाई है। हालांकि एस्केलेटर का परीक्षण शुरु हो गया है। दो-चार दिन में यह सुविधा मिलने की उम्मीद है। राजमार्ग पर कट बंद होने से अब लोगों को आगे से यूटर्न लेना होगा। वहीं इस जगह पर अब लोहे की रेलिंग लगाई जाएगी और इसमें आवागमन के लिए रास्ता छोड़ा जाएगा लेकिन एस्कलेटर के शुरु होते ही यह सुविधा भी बंद कर दी जाएगी। फिर लोगों को या तो एस्केलेटर से या फिर लंबा चक्कर काटकर अस्पताल आना पड़ेगा। वहीं नागरिक अस्पताल में आवागमन करने वाले वाहन चालकों और आमजन के लिए कैंसर अस्पताल का दूसरा गेट खुला रहेगा।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के गेट पर जाम
हाइवे पर कट के बंद होने से साहा की तरफ से अंबाला आने वाले वाहन चालकों को काफी राहत मिलेगी और उन्हें जाम की परेशानी से नहीं जूझना पड़ेगा लेकिन नगर परिषद के पास चौक पर दिक्कत बढ़ जाएगी। दूसरी बढ़ी परेशानी नागरिक अस्पताल के मुख्य गेट पर है जोकि ट्रेफिक कर्मचारियों की तैनाती के बाद भी दुरुस्त नहीं हो पाई। पहले तो ऑटो और ई-रिक्शा चालक यहां खड़े रहते हैं और फिर प्राइवेट व सरकारी बसें सड़क पर रुककर ट्रेफिक जाम का कारण बनती है लेकिन इन पर आजतक ट्रैफिक पुलिस शिकंजा नहीं कस पाई है।
विज्ञापन

दो करोड़ से लगा एस्केलेटर
अस्पताल आने वाले मरीज और तीमारदार दो करोड़ के एस्केलेटर पर आवागमन करेंगे और इससे सड़क दुर्घटना का अंदेशा भी खत्म हो जाएगा। मौजूदा समय में नागरिक अस्पताल में रोजाना आने वाले मरीजों की संख्या यानी ओपीडी तीन हजार से अधिक है। इसलिए अस्पताल में सुबह से शाम तक लोगों का आवागमन रहता है। ऐसे में एस्केलेटर की सुविधा लोगों के लिए काफी फायदेमंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एस्केलेटर का परीक्षण शुरु हो गया है। आगामी दो-चार दिन में यह सुविधा आमजन के लिए शुरु कर दी जाएगी। नागरिक अस्पताल के सामने कट को बंद कर दिया है और अब यहां लोहे की जालियां लगाई जाएंगी। इनके बीच आवागमन के लिए एक छोटा रास्ता छोड़ा जाएगा जोकि एस्केलेटर शुरु होते ही बंद कर दिया जाएगा।
आलोक कुमार, साइट इंजीनियर।

नागरिक अस्पताल के सामने हाइवे के कट को बंद करते कर्मचारी। संवाद

नागरिक अस्पताल के सामने हाइवे के कट को बंद करते कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed