फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The couple stopped drinking tea at the dhaba, the thieves broke the glass of the car and flew away

ढाबे पर चाय पीने रुके दंपती, चोर कार का शीशा तोड़ ले उड़े पर्स

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
The couple stopped drinking tea at the dhaba, the thieves broke the glass of the car and flew away
मुलाना। नेशनल हाईवे किनारे ढाबे पर चाय पीने के लिए रुके दंपती की कार का शीशा तोड़कर चोर पर्स चोरी कर फरार हो गए। पर्स में 82 हजार रुपये नकद, दो सोने की अंगुठियां, एक सोने की चेन सहित पैन कार्ड, एटीएम व अन्य कागजात थे। शिकायत के आधार पर मुलाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राकेश राणा निवासी आशीर्वाद सीमेंट एजेंसी पचेंडा रोड मुजफ्फरनगर ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि रविवार की शाम वह पत्नी गरिमा के साथ स्कॉर्पियो गाड़ी से अपनी बेटी को सोलन हिमाचल प्रदेश से मिलकर वापस मुजफ्फरनगर जा रहा था। वह मुलाना थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे किनारे संगम ढाबे पर शाम सात बजकर 40 पर चाय पीने के लिए रुके। शिकायत के अनुसार, करीब 20 मिनट बाद जब वो वापस आए तो उनकी गाड़ी की ड्राइवर साइड वाली खिड़की का छोटा शीशा टूटा हुआ था। जब अंदर देखा तो बीच वाली सीट पर रखा गरिमा का पर्स गायब था। शिकायत के अनुसार पर्स में करीब 82 हजार रुपये की नकदी समेत अन्य सामान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed