फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The couple brought the pregnant woman for treatment in a private hospital, created a ruckus

प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए गर्भवती महिला को लाए दंपति ने किया हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
The couple brought the pregnant woman for treatment in a private hospital, created a ruckus
अंबाला। शहर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में शनिवार की देर रात को एक दंपती गर्भवती महिला को इलाज के लिए लेकर पहुंचा। अस्पताल के स्टाफ व डॉक्टरों ने गर्भवती महिला को देखने से मना कर दिया और किसी अन्य दूसरे अस्पताल में ले जाने को कहा। इस पर दंपती ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। अस्पताल में मौजूद स्टाफ व डॉक्टर को धमकाया और स्टाफ के साथ हाथापाई भी की। जाते समय कार का पहिया वार्ड ब्वॉय के पैर पर चढ़ा दिया। इससे घायल वार्ड ब्वॉय को अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दंपती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव धुरकड़ा निवासी जगतार सिंह ने बताया कि वह अंबाला शहर के अग्रसेन चौक स्थित एक प्राईवेट अस्पताल में वार्ड ब्वॉय के पद पर काम करता है। शनिवार की रात को अस्पताल में उसकी नाइट शिफ्ट में ड्यूटी थी। देर रात को वह स्टाफ नर्स सोनिया, कमलजीत व स्वीपर रानी, सिक्योरिटी जसबीर सिंह के साथ अपनी ड्यूटी कर रहा था। तभी एक गर्भवती महिला को लेकर इलाज के लिए तीन-चार महिलाएं व एक व्यक्ति आया। उन्होंने कहा की उन्हें डॉक्टर से गर्भवती महिला को चैक करवाना है। इसके बाद स्टाफ ने डॉक्टर से फोन पर बात की और डॉक्टर ने इस पर मरीज को कहीं और भेज देने की बात कहीं। इस बात को सुनते ही दंपती ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

यहां तक की फोन पर डॉक्टर और अन्य स्टॉफ को धमकी भी दी। इसके बाद दंपती कार में बैठ गया और कार को तेज गति से चलाते हुए वार्ड ब्वॉय के पैर पर कार का पहिया चढ़ा दिया और फरार हो गया। इसके बाद जगतार सिंह को नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसके पैर में फ्रैक्चर बताया। इस मामले में थाना अंबाला सिटी पुलिस ने दंपति योगेश अरोड़ा व उसकी पत्नी हितेंद्र गोड़ अरोड़ा के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed