फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The corporation will issue challan to those who spread filth

Ambala News: गंदगी फैला रहे लोगों के निगम करेगा चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
The corporation will issue challan to those who spread filth
अंबाला सिटी। शहर में गंदगी सबसे बड़ी समस्या बन रही है। इस समस्या को दूर करने के लिए निगम की ओर से कार्य भी किया जा रहा है। इसके बावजूद कई जगह लोगों की ओर से कूड़ा गिराया जा रहा है।
विज्ञापन

इन जगहों पर निगम कई बार कूड़ा न गिराने के लिए लोगों को चेतावनी भी दे चुका है। अब निगम शहर के मुख्य क्षेत्रों में कूड़ा गिराने पर चालान काटेगा। इसके लिए बाकायदा निगम कर्मचारियों की सुबह ड्यूटी भी लगाई जाएगी ताकि लोगों पर नजर रखी जा सके। गौरतलब है कि बीते माह नगर निगम आयुक्त ने शहर में कई जगहों पर निरीक्षण किया था और उन क्षेत्रों में गंदगी को दूर करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी शहर में गंदगी की समस्या बरकरार है।
विज्ञापन




एक क्षेत्र में दो कर्मी होंगे तैनात

नगर निगम प्रशासन की मानें तो एक क्षेत्र में दो कर्मचारियों को निगरानी के लिए लगाया जाएगा। यह कर्मचारी खुले में कचरा डालने वालों के चालान भी करेंगे। खुले में कचरा डालने पर 500 रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान किया गया है। चालान काटने के साथ लोगों को समझाया भी जाएगा कि कचरा यहां वहां न फैंकें। अगर फिर भी कोई नहीं मानता है तो जुर्माने की राशि बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन जगह पर फैला रहता है कचरा

-नई सब्जी मंडी के पास कूड़ा बिखरा रहता है। इस कूड़े में आग लगा दी जाती है। इसके लिए सब्जी मंडी के लोग भी निगम अधिकारियों को शिकायत दे चुके हैं, जिससे कि यहां सफाई रखी जा सके। जैसे ही यहां से निगम कर्मचारी यहां से कूड़ा उठाते हैं तो फिर से यहां गंदगी जमा हो जाती है। लोग कूड़ा फेंककर चले जाते हैं। रविवार को भी यहां कूड़े का ढेर लगा मिला और कूड़े में आग भी लगाई गई थी।



- रेलवे रोड के पास निगम की ओर से कूड़े के डंपिंग प्वाइंट पर खत्म किया गया है। इसके बाद भी यहां लोग सुबह जल्दी आकर कूड़ा गिराकर चले जाते हैं, जबकि लोगों के घर-घर कूड़ा लेने के लिए निगम कर्मचारी पहुंचते हैं। यहां भी निगम की ओर से नजर रखी जा रही है।

- इसी तरह पुलिस लाइन चौक के पास भी कूड़े का ढेर लगा रहता है और अंबाला क्लब के बाहर भी कूड़ा जमा रहता है। यहां बेसहारा गोवंश कूड़े में मुंह मारते रहते हैं।




वर्जन



निगम की ओर से शहर को साफ रखने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। जिन जगहों पर लोग कूड़ा गिराकर गंदगी फैला रहे हैं। वहां पर निगम कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। अगर कोई भी व्यक्ति कूड़ा गिराता पाया गया तो उसका चालान किया जाएगा।

पुनीत कुमार, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed