फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The corporation launched a cleanliness drive in several areas of the city

Ambala News: निगम ने शहर के कई क्षेत्र में चलाया सफाई अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
The corporation launched a cleanliness drive in several areas of the city
अंबाला सिटी। नगर निगम सफाई कर्मचारियों ने शहर के कई क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया। यह अभियान निगम आयुक्त सचिन गुप्ता के निर्देशानुसार चलाया गया। अभियान में कर्मचारियों ने कुम्हार मोहल्ला, देवी मंदिर, शिव मंदिर, स्वामिया मोहल्ला में सफाई की। इसके साथ ही आयुक्त सचिन गुप्ता ने शहर के सभी वार्डों में फोगिंग करवाने के निर्देश दिए व शेड्युल जारी किया गया। शहर में डेंगू से बचाव के लिए सभी 20 वार्ड में फोगिंग करवाई जाएगी। शहर में सुबह और शाम के समय सबसे ज्यादा दिक्कत होती हैं, क्योंकि सुबह समय पर कूड़ा नहीं उठाया जाता और शाम होते ही कूड़े के ढेर लग जाते हैं। इस कूड़े को बेसहारा गोवंश बिखेर देते हैं। सोमवार शाम को शहर अंबाला क्लब के बाहर कूड़े का ढेर लगा था।
विज्ञापन

शिविर में पहुंची 30 शिकायतें, पांच का मौके पर समाधान
नगर निगम में सोमवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में संपत्ति कर आईडी में नाम, पता, पार्ट आईडी व नई आईडी बनाने के लिए 30 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। इनमें से मौके पर 5 आवेदनों का समाधान किया गया। शिविर में नगर निगम आयुक्त सचिन गुप्ता ने लोगों की समस्याओं को सुना व सभी अधिकारियों को समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। शिविर में अशोक विहार निवासी हंसराज व जसबीर सिंह ने अपनी शिकायत रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed