{"_id":"684b48a6d1580a533b0de172","slug":"the-corporation-is-claiming-to-stop-waterlogging-the-drains-are-filled-with-silt-due-to-lack-of-cleaning-ambala-news-c-36-1-amb1003-144312-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: जलभराव रोकने का निगम कर रहा दावा, सफाई न होने से नालों में भरी गाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: जलभराव रोकने का निगम कर रहा दावा, सफाई न होने से नालों में भरी गाद
Fri, 13 Jun 2025 03:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 13 Jun 2025 03:15 AM IST
विज्ञापन
अंबाला सिटी। बरसाती सीजन में जलभराव से निपटने के लिए निगम की करीब दो माह से तैयारी चल रही है। सफाई नहीं होने से शहर के कई नाले गाद से अटे हैं। वहीं नगर निगम नालों की सफाई और जलभराव रोकने का दावा कर रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है
जानकारी के अनुसार शहर में सफाई के इंतजाम अधूरे हैं। शहर में कई नाले अभी भी ऐसे हैं, जिनकी एक बार भी सफाई नहीं की गई। इन बड़े नालों और ड्रेन की हालत खस्ता है। मानव चौक के पास ड्रेन में गंदगी जमा है और पुलिस लाइन के पास सेशन ड्रेन में कचरा भरा है। वहीं निगम सफाई का एक राउंड पूरा होने का दावा कर रहा है।
पिछले दो वर्षों में सामान्य से ज्यादा बारिश से शहर के ज्यादातर क्षेत्र में जलभराव हो गया और लोगों का घरों का सामान खराब हो गया। शहर में तीन बड़ी ड्रेन और 89 नाले: नगर निगम के अनुसार शहर में तीन बड़ी ड्रेन हैं और करीब 89 छोटी ड्रेन व नाले हैं। इंको ड्रेन की लंबाई 4 हजार 899 मीटर, सेशन ड्रेन 4 हजार 600 मीटर और घेल ड्रेन 1700 मीटर लंबी है। इसके साथ ही शहर में करीब 89 नाले हैं। इनकी कुल लंबाई 47 हजार 155 मीटर है।
विज्ञापन
निगम का दावा, पहले राउंड में सफाई कार्य हो चुका पूरा : निगम अधिकारियों का दावा है कि शहर में सभी ड्रेन व नालों की पहले राउंड में सफाई पूरी हो चुकी है। इसके साथ ही शहर के सभी 20 वार्ड में बरसाती पानी के लिए लगाए गए करीब 40 पंप की सर्विस भी करवा दी गई है। यह पंप शहर के अलग-अलग जगहों पर खड़े किए गए हैं।
इसके साथ ही सुपर सकर मशीन भी दिन और रात में अलग-अलग जगहों पर पानी निकासी को देखते हुए चलाई जा रही है। संवाद