{"_id":"6339e8df429e2351ee1eddfe","slug":"the-corporation-administration-stopped-the-work-of-construction-of-drain-going-on-in-ward-number-9-ambala-news-knl123183032","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड नंबर-9 में चल रहे नाले के निर्माण का कार्य को निगम प्रशासन ने रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड नंबर-9 में चल रहे नाले के निर्माण का कार्य को निगम प्रशासन ने रुकवाया
विज्ञापन
अंबाला सिटी। वार्ड नंबर-9 की पार्षद मेघा गोयल व उनके प्रतिनिधि ईशु गोयल ने पत्रकारवार्ता को संबोधित कर वार्ड में चल रहे विकास कार्यों को रुकवाने वाले पूर्व पार्षद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्षद मेघा गोयल ने बताया कि उनके वार्ड में टॉकीज रोड पर पीएनबी बैंक से लेकर कमल टेंट हाउस तक नाले का निर्माण बीती 15 सितंबर को प्रारंभ किया गया था। इसकी स्थानीय लोग कई वर्षों से पुन: निर्माण करने की मांग कर रहे थे। इंजीनियरिंग ब्रांच की देखरेख में करीब 80 फीट का नाला बनाया जा चुका है। साथ ही नाले की दीवार बन चुकी है। अब नाले पर लेंटर डालने की तैयारी की जा रही थी लेकिन राजनीति चमकाने के लिए पूर्व पार्षद व अन्य मजदूरों से झगड़ा कर रहे हैं। वे उनको कार्य नहीं करने दे रहे हैं।
उन लोगों ने मेयर को शिकायत देकर नाले के निर्माण में गड़बड़ी का आरोप लगाकर काम बंद करवा दिया। इसके विपरीत नगर निगम के एक्सईएन, एमई व जेई आदि प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कार्य की जांच की है। इस मामले में मेयर ने भी बिना किसी जांच के काम बंद करवाने के आदेश जारी कर दिए। अगर निर्माण की सामग्री में गड़बड़ी है तो उसकी सैंपलिंग होनी चाहिए। इस निर्माण कार्य पर सिर्फ राजनीति हो रही है। इस राजनैतिक द्वेष के कारण वार्ड के लोग बेहद परेशान हैं। इस मामले को लेकर पार्षद मेघा गोयल ने एक लिखित शिकायत विधायक असीम गोयल व नगर निगम प्रशासनिक अधिकारियों को दी जा चुकी है लेकिन तीन दिन बीत जाने के बावजूद भी शिकायत पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
वार्ड नंबर नौ में चल रहे विकास कार्य के संबंधित शिकायत बहरहाल संज्ञान में नहीं आई है। किसी काम के सिलसिले में बाहर हैं, हो सकता है कि शिकायत कार्यालय में दी जा चुकी हो। यदि शिकायत मिली तो इस पर जांच जरूर की जाएगी।
विज्ञापन
-असीम गोयल, विधायक अंबाला सिटी।
विकास कार्य रुकवाने के मामले में कोई भूमिका नहीं है। विकास कार्य रुकवाना मेरे अधिकार क्षेत्र में नहीं है। इस पर प्रशासनिक अधिकारी ही कुछ बता पाएंगे। वार्ड नंबर नौ में चल रहे निर्माण कार्य को रुकवा दिया गया है। यह भी संज्ञान में नहीं है।
-शक्तिरानी शर्मा, मेयर नगरनिगम अंबाला।
कई बार फोन के माध्यम से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन फोन रिसिव न होने के कारण इस मामले में का जवाब नहीं मिल पाया।
नेहा सिंह, नगर निगम आयुक्त