फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The construction work of the drain did not start even after the work order was issued.

Ambala News: वर्क आर्डर जारी होने के बाद भी नहीं हुआ नाले का निर्माण कार्य शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
The construction work of the drain did not start even after the work order was issued.
नाले के पास लगा कूड़े के ढेर, संवाद।
अंबाला सिटी। शहर के एसए जैन विजय वल्लभ स्कूल की तरफ जाने वाली सड़क पर नाले में अंडरग्राउंड पाइप लाइन डालने का काम वर्क आर्डर जारी होने के तीन महीने बाद भी शुरू नहीं हुआ। निगम अधिकारियों ने इस बारे में कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

नाले के निर्माण के लिए सात अक्टूबर 2023 को वर्क आर्डर जारी हुआ था। इसकी कुल लागत 26.37 लाख रुपये है। गौरतलब है कि वर्ष 2022 में निगम की हाऊस बैठक में वार्ड 9 की पार्षद मेघा गोयल ने नाले को अंडरग्राउंड पाइप से कवर करने की मांग उठाई थी। इसके बाद वर्ष 2023 में इसकी निविदा जारी कि गई थी।
विज्ञापन

मेघा गोयल ने बताया कि नाला इतना गहरा है कि कई बार इसमें पशु और वाहन चालक भी गिर चुके हैं। इसके बाद उन्होंने इस बारे में आवाज उठाई थी। इसके साथ ही यहां पर बनी सड़क की भी हालत खस्ता हो चुकी है। सड़क पर जगह जगह गड्ढे बने हुए हैं। जिसके कारण लोगों को आने जाने में परेशानी होती है। सड़क निर्माण के लिए भी निगम की ओर से 19 लाख रुपए की लागत का वर्क आर्डर जारी हो चुका है। जिसका काम भी जल्द शुरू होने की उम्मीद है। यह सड़क इंटरलाॅकिंग टाइलों से बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो: 21
वाहनों को होता है नुकसान
दुकानदार लक्ष्मण दास ने कहा कि यहां पर सीमेंट की सड़क का निर्माण होना चाहिए। इंटरलाॅकिंग टाइल से बनी हुई सड़क जगह जगह से दब जाती है। इसके कारण आने जाने वाले लोगों को परेशानी होती है। वहीं, बरसात में गड्ढों का भी पता नहीं चल पाता। जिससे लोग चोटिल भी हो जाते है।
फोटो : 22
दो वर्ष से लगा रहे अधिकारियों के चक्कर
दुकानदार विनय कुमार ने बताया कि वे नाले और सड़क निर्माण के लिए पिछले दो साल से अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं। अब जाकर नाले और सड़क के बनने की उम्मीद जगी है। उन्होंने कहा कि यहां पर निगम की ओर से सफाई कर्मचारी भी नियमित तौर पर नहीं आते।
फोटो: 23
हर जगह लगे कूड़े के ढेर
किराना दुकानदार राजकुमार ने बताया कि पिछले 15 वर्षों से यहां पर नाले और सड़क की खराब हालत है। नाले में कचरा भरा रहता है। नाले की बदबू के कारण वे दुकान के बाहर बैठ भी नहीं सकते है। उनकी मांग है कि निगम जल्द से जल्द नाले के निर्माण कार्य काे शुरू करें।

फोटो: 24
लेवल के अनुसार हो नाला और सड़क
रोजगार विभाग से सेवानिवृत एमसी सेठी का कहना है कि सड़क व नाले का निर्माण कार्य यहां रहने वाले लागों के घरों के लेवल के अनुसार ही होना चाहिए। जिसके लिए निगम को पुरानी सड़क को तोड़कर फिर नई सड़क का निर्माण कार्य करना चाहिए। नाले को भी लेवल के अनुसार ही बनाया जाना चाहिए। इससे उन्हें बरसातों के समय परेशानी न हो।

नाले के पास लगा कूड़े के ढेर,   संवाद।

नाले के पास लगा कूड़े के ढेर, संवाद।

नाले के पास लगा कूड़े के ढेर,   संवाद।

नाले के पास लगा कूड़े के ढेर, संवाद।

नाले के पास लगा कूड़े के ढेर,   संवाद।

नाले के पास लगा कूड़े के ढेर, संवाद।

नाले के पास लगा कूड़े के ढेर,   संवाद।

नाले के पास लगा कूड़े के ढेर, संवाद।

नाले के पास लगा कूड़े के ढेर,   संवाद।

नाले के पास लगा कूड़े के ढेर, संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed