फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The congregation bowed their heads to Palki Sahib

Ambala News: पालकी साहिब पर संगत ने नवाया शीश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
The congregation bowed their heads to Palki Sahib
शहर में नगर कीर्तन का स्वागत करते हुए एचएसजीपीसी के कार्यकारिणी सदस्य व अन्य। सभा
अंबाला सिटी। दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा बादशाही बाग से नगर कीर्तन सजाया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब महाराज की छत्रछाया और पंज प्यारों की अगुवाई में सजाए नगर कीर्तन में संगत ने शीश नवाते हुए सेवा की।
विज्ञापन

गुरु चरणों में अरदास के उपरांत श्री गुरु ग्रंथ साहिब महाराज की सवारी श्री पालकी साहिब तक लाई गई और फिर वहां पर शीश नवाने के लिए संगत की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान अंबाला छावनी से हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी से सुदर्शन सिंह सहगल, कार्यकारिणी समिति सदस्य तरविंद्र सिंह, सदस्य हरपाल सिंह कंबोज, चरणजीत सिंह टक्कर, प्रीतम सिंह, सतिंद्रपाल सिंह, जेजे सिंह, मैनेजर प्रीतपाल सिंह और हेड ग्रंथी सतनाम सिंह, हरभजन सिंह, रविंद्र सिंह समेत अन्य ने भी दर्शन किए। इससे पहले प्रकाश पर्व पर सजाई जा रही प्रभातफेरियां सुबह छह बजे गुरुद्वारा बादशाही बाग में पहुंची, जहां संगत ने उनका स्वागत किया। इसके साथ ही शनिवार को गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब का श्री अखंड पाठ आरंभ हुआ।
विज्ञापन

यह नगर कीर्तन मानव चौक, अनाजमंडी, अग्रसेन चौक, बस स्टैंड, कपड़ा मार्केट, शुक्लकुंड रोड, बांसा वाला चौक, प्रेम मंदिर, कांग्रेस भवन रोड, रेलवे स्टेशन चौक, कोतवाली बाजार, सर्राफा बाजार, पुराना सिविल अस्पताल, जगाधरी गेट, पटेल रोड, दाल बाजार, पुरानी अनाजमंडी, मीरी पीरी चौक से होकर गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब में संपन्न हुआ। इस दौरान गतका पार्टी ने सिख मार्शल आर्ट के हैरतअंगेज करतब दिखाए। नगर कीर्तन में श्री गुरु तेग बहादुर सेवा सोसाइटी, श्री गुरु हरगोबिंद साहिब सेवा सोसाइटी, कलगीधर सेवा सोसाइटी, स्त्री सत्संग सभा, सुखमणि सेवा सोसाइटी, सेवक जत्था व शबदी जत्थों ने कीर्तन करते हुए वातावरण को भक्तिमय बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकारिणी समिति सदस्य तरविंद्रपाल सिंह ने बताया कि श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज का प्रकाश पर्व ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब पातशाही अठवीं, गुरुद्वारा मरदों साहिब पातशाही दसवीं, गुरुद्वारा लखनौर साहिब पातशाही दसवीं और गुरुद्वारा गेंदसर साहिब भानोखेड़ी में भी कीर्तन दरबार सजाया जाएगा। गुरुद्वारा गेंदसर साहिब भानोखेड़ी में पांच जनवरी को नगर कीर्तन सजाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पांच और छह जनवरी को गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब में ही हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी की ओर से कीर्तन समागम करवाया जाएगा। लगातार दो दिन तक सायं छह से रात 10 बजे तक होने वाले इस समागम में दविंद्र सिंह सोढी लुधियाना वाले संगत के दर्शन करेंगे, जबकि गुरुद्वारा साहिब के हेड ग्रंथी ज्ञानी सतनाम सिंह व हजूरी रागी हरसिमरन सिंह संगत को गुरु इतिहास से जोडेंगे। इसके साथ ही छह जनवरी को श्री दरबार साहिब श्री अमृतसर साहिब से हजूरी रागी मनदीप सिंह शबद कीर्तन करेंगे।

गुरुद्वारा बादशाही बाग में गुरमत समागम
श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा बादशाही बाग पातशाही दसवीं शहर में सुबह 9 से सायं 3 बजे तक तथा सायं 6 बजे से रात 11 बजे तक महान गुरमत समागम करवाया जाएगा। दो दिवसीय इस समागम में में अंतरराष्ट्रीय गुरबाणी कथावाचक ज्ञानी साहिब सिंह संगत का मार्गदर्शन करेंगे, जबकि हजूरी रागी श्री दरबार साहिब श्री अमृतसर साहिब से हजूरी रागी गुरपेज सिंह शबद कीर्तन करेंगे। इनके अलावा ज्ञानी जगतार सिंह हेड ग्रंथी तखत श्री दमदमा साहिब, अवनीत सिंह दिल्ली वाले, गुरबाज सिंह हजूरी रागी तखत श्री केसगढ़ साहिब, कुलवंत सिंह अंबाला वाले, गुरुद्वारा बादशाही बाग के हेड ग्रंथी भाई गुरइंद्रदीप सिंह, सुरिंद्र सिंह बीबी श्री अमृतसर साहिब वाले, मेहर सिंह मीत अंबाला वाले, श्री गुरु हरकृष्ण साहिब खालसा कॉलेज पंजोखरा साहिब के विद्यार्थी, सुखदेव सिंह अंबाला वाले, सुखप्रीत सिंह निर्माण हजूरी रागी गुरुद्वारा श्री बादशाही बाग, दविंद्र सिंह अंबाला वाले और यशकरण सिंह नंगलडैम वाले संगत के दर्शन करेंगे।

शहर में नगर कीर्तन का स्वागत करते हुए एचएसजीपीसी के कार्यकारिणी सदस्य व अन्य। सभा

शहर में नगर कीर्तन का स्वागत करते हुए एचएसजीपीसी के कार्यकारिणी सदस्य व अन्य। सभा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed