फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The condition of water in Satsang Vihar is very bad

Ambala News: सत्संग विहार में पानी को लेकर हाल बेहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
The condition of water in Satsang Vihar is very bad
अंबाला। छावनी के बीडी फ्लोर मिल स्थित सत्संग विहार में पानी को लेकर हालात अभी तक सामान्य नहीं हुए हैं। 24 दिन बाद भी काॅलोनी के नल सूखे पड़े हैं। इस कारण लोगों की समस्याएं कम नहीं हो रहीं। कई लोग तो हैंडपंप से पानी भरने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग कभी रोजाना तो कभी एक दिन छोड़कर पानी का एक टैंकर भेज कर खानापूर्ति कर रहा है। लेकिन शनिवार को शाम ढलने तक भी टैंकर नहीं आया। जबकि कॉलोनी में रोजाना पांच से छह पानी के टैंकर की जरूरत है। लोगों ने आरोप लगाया है कि विभाग दस दिन से नया ट्यूबवेल लगाने की बात कह रहा है, लेकिन अभी तक नए ट्यूबलेव नहीं लगे।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी हन्नी का कहना है कि उनकी गली में पानी की समस्या सबसे ज्यादा है। विभाग एक दिन छोड़कर तो कभी रोज पानी के टैंकर भेजता है, इन टैंकर से भी कालोनी के लोगों की पानी की कर्मी पूरी नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटू ने बताया कि पानी की किल्लत के चलते कालोनी से कई लोग टांगरी नंदी के बांध पर लगे हैंडपंप से पानी भरकर लाने को मजबूर है। शिव का कहना है कुछ दिन पहले अधिकारियों ने बताया कि उनकी कालोनी के लोगों के लिए जल्द ही पालम विहार के पार्क में टयूबवेल लगने वाला है। लेकिन 14 दिन गुजर गए हैं और अभी तक टयूबवेल का कहीं भी पता नहीं है कि टयूबवेल कब तक आएगा और कब लगेगा ट्यूबवेल।
पवन ने बताया कि जब भी जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से कर्मचारी पानी का टैंकर लेकर आता है तो वह कालोनी में अपनी मर्जी से कहीं भी पानी का टैंकर खड़ा कर देता है जिससे कारण लोग आपस में झगड़ा करते रहते हैं। जबकि कर्मचारी को बारी बारी से रोजाना हर एक व्यक्ति के घर के बाहर पानी के टैंकर को खड़ा करे।
देविंदर कुमार ने बताया कि जैसै ही कर्मचारी टैंकर को खड़ा करके जाता है तो कुछ लोग पाइप लगाकर पानी की टंकियों को भरने लग जाते है। जिससे कुछ लोगों को पानी नहीं मिल पाता है।

वर्जन
पालम विहार कालोनी स्थित पार्क में पानी का टयूबवेल लगना है। जिसे लेकर पिछले सोमवार को काम शुरू हो जाना था। लेकिन निजी कारणों के चलते खुदाई करने वाली मशीन नहीं पहुंची। उम्मीद है एक दो दिन में मशीन आ जाएगी। इसके बाद जल्द ही उस जगह पर ट्यूबवेल लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। ट्यूबवेल लगने के बाद सत्संग विहार, पालम विहार और कीर्ति नगर में पानी की समस्या पूरी तरह से देर हो जाएगी।
जगदीप सिंह विर्क, जेई , जनस्वास्थ्य विभाग, अंबाला छावनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed