फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The condition of dozens of colonies located on the banks of Tangri Dam is worse

Ambala News: टांगरी बांध किनारे बसी दर्जनों कॉलोनियों के हालात बदतर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
The condition of dozens of colonies located on the banks of Tangri Dam is worse
अंबाला छावनी में टांगरी किनारे बसी कॉलोनियों से पानी उतरने के बाद हालात। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। तीसरे दिन भी टांगरी बांध किनारे बसी दर्जनों कॉलोनियों के हालात बद से बदतर नजर आए। लोग जहां घरों से कीचड़ निकालते नजर आए तो कुछ अपने सामान को समेटते नजर आए। सबसे बड़ी परेशानी गाद और कीचड़ के कारण बदबू से हो रही थी क्योंकि इस कारण घरों में घुसना मुश्किल हो गया था। बावजूद इसके समस्या के समाधान के लिए न तो जनप्रतिनिधि मौके पर थे और न ही प्रशासन की तरफ से समस्या समाधान के लिए कोई बंदोबस्त किया गया था।
600 से 1500 में आ रहा पानी का टैंकर : विश्वकर्मा नगर के निवासी विनय व रामकरण ने बताया कि बाढ़ का पानी उतरने के बाद पार्षद व प्रशासन गली व घरों की सफाई करवाने के बड़े-बड़े दावे कर रहे थे। लेकिन वो सभी दावे हवा-हवाई हो गए। अब उन्हें खुद के रुपयों से पानी का टैंकर मंगवाकर काम चलाना पड़ रहा है, इसके लिए भी उन्हें 600 से 1500 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। ऐसे में श्रमिकों के लिए इतने पैसों का जुगाड़ करना भी काफी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

घर छोड़कर चले गए लोग : टांगरी बांध किनारे बसे न्यू टैगोर गार्डन व प्रीत नगर के घरों पर ताले नजर आने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाढ़ आने से पहले ही कुछ लोग जरूरी सामान लेकर अपने-अपने घर से निकल गए थे। इस कारण घर बंद हैं और अंदर कीचड़ भरा पड़ा है जोकि वापस आने पर उनके लिए परेशानी का सबब बन जाएगा।

अंबाला छावनी में टांगरी किनारे बसी कॉलोनियों से पानी उतरने के बाद हालात। संवाद

अंबाला छावनी में टांगरी किनारे बसी कॉलोनियों से पानी उतरने के बाद हालात। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed