फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The commission agents are troubled by the dirt in the city grain market

Ambala News: सिटी अनाज मंडी में गंदगी से परेशान आढ़ती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 06:29 AM IST
विज्ञापन
The commission agents are troubled by the dirt in the city grain market
मंडी में गंदे पानी के ओवरफ्लो के कारण हुआ कीचड़। संवाद
अंबाला सिटी। शहर की नई अनाज मंडी में धान की खरीद और उठान का काम जारी है, लेकिन आढ़तियों को अब गंदे पानी और गंदगी के ढेरों से जूझना पड़ता है। आढ़तियों का कहना है कि पिछले कई दिनों से मंडी में एक पाइप लाइन टूट गई है। इससे सारा पीने का पानी बह रहा है लेकिन मंडी प्रशासन ने अभी तक इसका इंतजाम नहीं किया है।
विज्ञापन

पाइप लाइन टूटने के कारण लोगों को गंदा पानी कई बार उबाल कर पीना पड़ रहा है। इसके अलावा जगह- जगह लगे धान के छिलके के ढेरों से मंडियों में आने जाने में भी परेशानी होती है।
विज्ञापन

गंदगी में ही उठाना पड़ रहा धान
आढ़ती असीम राष्ट्रवादी ने कहा कि मंडी के अंतिम 10 दुकानों में पिछले कई दिनों से पानी के कारण कीचड़ फैल गया है। श्रमिकों को गंदगी के बीच ही धान की उठान करनी पड़ रही है। इससे आस-पास डेंगू का मच्छर भी पैदा होने का खतरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंदे पानी पीने को मजबूर 200 लोग
आढ़ती साहिल गुप्ता ने बताया कि आढ़ती मंडी प्रशासन को टैक्स भी देता है। इसके बाद भी सुविधाओं के नाम पर सिर्फ गंदगी के ढेर ही मिले हैं। पाइप लाइन टूटने के कारण यहां पर रह रहे 200 श्रमिकों को गंदा पानी ही पीकर काम चलाना पड़ रहा है। इससे उन्हें बीमार होने का भी खतरा बढ़ गया है।
धान का छिलके का नहीं हुआ उठान
आढ़ती प्रवीन गुप्ता ने कहा कि मंडी में धान का छिलका जगह- जगह बिखरा पड़ा हुआ है। इससे आने जाने वाले वाहनों को भी बहुत परेशानी होती है। लेकिन ठेकेदार सही ढंग से छिलके का उठान नहीं कर रहा है। इससे मंडी में जाम लगा रहता है। घंटों तक धान की गाड़ियां मंडी में ही खड़ी रहती है।
शिकायत के बाद मिला आश्वासन
आढ़ती कुलदीप सांगवान ने कहा कि मंडी सचिव को कई बार पाइप के बारे में चेताया जा चुका है। लेकिन अभी तक पाइप को ठीक नहीं करवाया गया है। सोमवार को ही उन्होंने मंडी सचिव से बात की है। इसके बाद उन्हें पाइप ठीक करने का आश्वासन मिला है।
गंदगी के कारण खड़ा होना भी दूबर
कुलवंत सेगता ने कहा कि गंदगी के कारण उन्हें यहां पर खड़े होने में परेशानी हो रही है। रात के समय गिरने का भी खतरा बना रहता है। इसलिए प्रशासन को इसे जल्द ठीक करवाना चाहिए।

वर्जन
पानी के पाइप को ठीक करवाने के लिए प्लंबर को भेज दिया गया है। उसे ठीक करवा लिया जाएगा। धान के छिलके को उठाने के लिए भी ठेकेदार को बोला गया है। कई बार धान के पास ही छिलका होता है। ऐसे में उसे उठाने में परेशानी होती है। इसलिए छिलका अधिक बढ़ गया है। लेकिन उठान जारी है।
-दिलेल सिंह, मंडी सचिव नई अनाज मंडी अंबाला सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed