फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The clouds were indifferent, the heat tormented us from morning to evening

Ambala News: बादलों की बेरुखी, सुबह से शाम तक गर्मी ने सताया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
The clouds were indifferent, the heat tormented us from morning to evening
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। दो दिन बारिश होने के बाद गुरुवार को उमसभरी गर्मी बढ़ गई। गर्मी ने सुबह से शाम तक पसीने छुड़ाए। गर्मी बढ़ने से अधिकतम तापमान भी 4.3 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
अधिकतम तापमान प्रदेश में सबसे ज्यादा रिकॉर्ड किया गया, जिससे अंबाला प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म रहा, वहीं, इस बारिश के सीजन में 1 जून से लेकर 7 अगस्त तक 484.8 मिलीमीटर बारिश होनी थी, लेकिन 7 अगस्त तक 307.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई, जिससे 37 प्रतिशत कम बारिश अभी तक हुई है।
विज्ञापन

10 से 12 अगस्त के दौरान ज्यादातर क्षेत्र में बारिश के आसार : चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मानसून टर्फ की उत्तरी सीमा अब फिरोजपुर, करनाल, मुरादाबाद, जलपाइगुड़ी, उत्तर पूर्व अरुणाचल प्रदेश से हिमालय की तलहटियों के आसपास बनी हुई है और एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड के आसपास बना हुआ है, जिससे मानसून की गतिविधियों में उत्तरी हरियाणा को छोड़कर अन्य क्षेत्रों दक्षिणी व पश्चिमी जिलों में 9 अगस्त तक थोड़ी कमी बने रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर हरियाणा के जिलों में हवा व गरज चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश और पश्चिमी व दक्षिण हरियाणा के जिलों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed