{"_id":"685485f2843d98518302d5e4","slug":"the-city-has-been-divided-into-four-zones-the-corporation-will-drain-out-water-through-41-pumps-ambala-news-c-36-1-amb1003-144703-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: शहर को चार जोन में बांटा, 41 पंप से निगम करवाएगा पानी की निकासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: शहर को चार जोन में बांटा, 41 पंप से निगम करवाएगा पानी की निकासी
विज्ञापन
अंबाला सिटी। बरसाती सीजन को देखते हुए जलभराव से निपटने के लिए नगर निगम की ओर से 41 पंप लगाए जाएंगे। इन पंप को कहां लगाया जाएगा, इसको लेकर मेयर प्रतिनिधि एवं मनोनीत पार्षद संदीप सचदेवा ने निगम अधिकारियों से चर्चा की। इसके साथ ही इन पंप को लगाने के लिए निगम अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय की गई और पंप लगाने के लिए जगह भी चिन्हित की गई।
मनोनीत पार्षद संदीप सचदेवा ने बताया कि मेयर शैलजा संदीप सचदेवा ने शहर में पंप को लगवाने के लिए निर्देश दिए हैं। उनके निर्देशानुसार नगर निगम अधिकारियों के साथ मिलकर आने वाले बरसाती सीजन से पहले पंप को लगाने के लिए चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि नगर निगम क्षेत्र को चार जोन में बांटकर इसकी सारी एक तैयारी करवा दी गई है ताकि बरसात के दिनों में अगर इलाकों में पानी भरता है तो संबंधित अधिकारी तुरंत प्रभाव से नगर निगम के इन डीजल पंपों को चलकर जनता को राहत देने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि बरसात के इस सीजन की जल निकासी की तैयारी चल रही है और जनता से भी अपील की कि वह इस काम में उनका सहयोग करें।
-- -
इन जगहों पर निगम लगाएगा पंप
वार्ड-एक में हीरा नगर में 1, कमल विहार में 1, वार्ड-2 में वाटर सप्लाई ट्यूबवेल के पास 3, वार्ड-3 में बिजली निगम के पास 2, वार्ड-5 में सामुदायिक भवन मोटर मार्केट में 1, वार्ड-16 में सामुदायिक भवन सेक्टर-9 में 2, वार्ड-6 में जगाधरी गेट, चड्ढा पैलेस की बैक साइड में 2, वार्ड-10 में पेट्रोल पंप के पास, केपीएके स्कूल के पास 4, वार्ड-11 में गुरु गोबिंद सिंह लाइब्रेरी के पास 1, वार्ड-12 में रणजीत नगर, सोनिया कॉलोनी, मिलाप नगर में 4, वार्ड-13 में पूर्व मंत्री के निवास के पास, सामुदायिक भवन के पास 3 लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
इसी तरह वार्ड-14 में करतार नगर, नजदीक पार्षद निवास, फ्रैंड कॉलोनी, धूलकोट गांव में 4, वार्ड-15 में धर्मशाला के पास 1, वार्ड-17 में मानव चौक के पास , अनाज मंडी के पास, 2, वार्ड-18 में सिंघावाला, पेट्रोल पंप के पास 2, वार्ड-19 में ईस्ट दुर्गा नगर, सेक्टर-एक के पास 2, वार्ड-20 में सामुदायिक भवन कांवला, राजकीय स्कूल के पास 2 पंप लगाए जाएंगे।
इन पंप को चलाने के लिए वार्ड-एक से पांच तक राकेश कुमार, वार्ड-6 से 8 तक सुशील कुमार, वार्ड-12 से 17 तक राजकुमार और वार्ड-18 से 20 तक फूल चंद की ड्यूटी लगाई गई।