फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The chairman of Haryana Gauseva Aayog knew about the arrangements of Barada Govind Gaushala

हरियाणा गौसेवा आयोग के चेयरमैन ने बराड़ा गोविंद गौशाला की व्यवस्थाओं को जाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
The chairman of Haryana Gauseva Aayog knew about the arrangements of Barada Govind Gaushala
बराड़ा। हरियाणा गौसेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग ने बुधवार को गोविंद गोशाला बराड़ा में गो भक्तों औ गोशाला के पदाधिकारियों की बैठक लेते हुए गोशाला के रख-रखाव व अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर उन्होंने गौशाला के प्रांगण में त्रिवेणी का पौधा लगाकर पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संदेश दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर गोविंद गोशाला के प्रधान राजेश सिंगला ने गौसेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग का स्वागत करते हुए गोविंद गोशाला की गतिविधियों बारे विस्तार से जानकारी देते हुए उन्हें अवगत करवाया। इस मौके पर चेयरमैन श्रवण गर्ग ने पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए यह भी बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में प्रदेश की 624 गोशालाओं में सेवा पखवाड़े के तहत सेवा प्रकल्प के कार्य किए जा रहे हैं जिनमें पौधारोपण, स्वच्छता व अन्य कार्यों को किया जा रहा है। इस मौके पर उन्होंने गोशाला के पदाधिकारियों को कहा कि इस गोशाला में विलायती और देसी गाय को रखने के लिए अलग से शेड की व्यवस्था करवाएं। उन्होंने गौशाला के विस्तार के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर प्रधान राजेश सिंगला, पशुपालन विभाग के उप निदेशक डॉ. प्रेम सिंह, एसडीओ रामपाल, डॉ. रजनीश के साथ-साथ अन्य पदाधिकारिगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed