फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The broker received a call, police started investigating

Ambala News: आढ़ती को आई काॅल, जांच में जुटी पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
The broker received a call, police started investigating
नारायणगढ़। सब्जी मंडी के मुख्य गेट पर पहली मई को चार नकाबपोश बदमाशों के किए हवाई फायर के मामले में सीआईए-1, शहजादपुर सहित चार टीमें आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

इलाके के साथ-साथ नारायणगढ़ और उसके आसपास के मुख्य मार्गों के भी सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। हालांकि पुलिस की जांच में आढ़ती ने किसी तरह की पहले फोन पर धमकी मिलने की बात सामने नहीं आई है। हालांकि एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप पर आई कॉल की भी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

उधर, सब्जी मंडी के साथ-साथ संबंधित आढ़ती मोंटू बुद्धिराजा की भी सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। दरअसल, 1 मई को मंडी के मुख्य गेट पर ही चार नकाबपोश हवाई फायरिंग कर फरार हो गए थे। जाते हुए आढ़ती के नाम संदेश दे गए कि अब तेरा नंबर है। पुलिस ने इस मामले में तीन खोल भी बरामद किए थे। इस मामले में पुलिस ने मंडी के चौकीदार नरेश व अनाजमंडी के चौकीदार राजकुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
चार टीमें आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगी हुई है। आढ़ती को फोन पर पहले किसी तरह की कोई धमकी नहीं मिली है। हर पहलू से मामले की जांच चल रही है। आढ़ती व सब्जी मंडी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
इंस्पेक्टर ललित, थाना प्रभारी नारायणगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed