फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The body of a young man who left for Hyderabad eight months ago was found in Ambala

आठ माह पहले हैदराबाद के लिए रवाना हुए युवक का शव अंबाला में मिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 01:02 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man who left for Hyderabad eight months ago was found in Ambala
अंबाला सिटी। आठ माह पहले घर से हैदराबाद के लिए रवाना हुए यमुनानगर के पृथ्वी माजरा गांव निवासी अमन कुमार की अचानक मौत की सूचना मिलने से परिजनों में कोहराम मंच गया। जानकारी के अनुसार युवक अमन कुमार करीब साढ़े तीन वर्षों से हैदराबाद में बर्तन बनाने के कारखाने में नौकरी कर रहा था। परिजनों के अनुसार वह करीब आठ महीने पहले हैदराबाद में अपने काम के लिए घर से रवाना हुआ था।
विज्ञापन

परिजनों से वह युवक बीच-बीच में फोन पर बातचीत कर अपने बारे में सूचना देता था। रविवार को परिजनों को अंबाला पुलिस की ओर से उसकी मौत की सूचना मिली। परिजनों का आरोप है कि अवैध संबंधों की वजह से उनके बेटे की हत्या की गई है। पुलिस ने अब एक विधवा महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पुख्ता साक्ष्य जुटाने के लिए बिसरा मधुबन भेजा है। बहरहाल पुलिस ने मृतक अमन कुमार का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पिता जोगिंद्र सिंह का आरोप है कि पंजाब के गांव जमीतगढ़ की रहने वाली विधवा ने उसके बेटे को अपने प्रेमजाल में फंसा कर उसकी हत्या की है। उस महिला के पति की कुछ महीनों पहले मौत हो चुकी थी। पति की मौत के बाद वह अपना पंजाब का गांव छोड़कर अंबाला शहर के मोतीनगर में किराए के मकान में रह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाला नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाकर हुए फरार
पिता जोगिंद्र ने आरोप लगाया कि हत्या के बाद महिला उसके बेटे के शव को नागरिक अस्पताल में लेकर आई थी। जिसको चिकित्सकों से जांच करने के लिए कहकर वहां से फरार हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जहां पर पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए पोस्टमार्टम रूम में रखवा दिया था। नागरिक अस्पताल पहुंचने के बाद खुद जोगिंद्र व दूसरे परिजनों ने अमन कुमार के शव की शिनाख्त की।

अमन कुमार की मौत किन परिस्थितियों में हुई है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। अमन के शव पर किसी प्रकार की चोट आदि के निशान नहीं हैं। बहरहाल परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मधुबन से रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले का खुलासा हो सकता है। इस वारदात से जुड़े आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।
- रामकुमार, थाना प्रभारी, अंबाला सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed