Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The body of a mother of two children was found hanging from a dupatta

Ambala News: चुन्नी से लटका मिला दो बच्चों की मां का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
The body of a mother of two children was found hanging from a dupatta
मृतका निशा की फाइल फोटो
अंबाला। ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करने वाली पूजा विहार निवासी निशा (38) ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह दोनों बच्चों ने देखा कि मां ने चुन्नी से फंदा लगा रखा है।
विज्ञापन

मृतका की मां ने दो व्यक्ति पर आरोप लगाए। बताया कि लंबे समय से दो व्यक्ति निशा के संपर्क में थे। 31 मई की रात को घर आकर शराब पीने के बाद निशा से मारपीट की। महेश नगर थाना पुलिस ने भिवानी निवासी कुलदीप और ओमबीर पर आत्महत्या के लिए उकसाने के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

छह माह पहले कर्ज पर लिया था घर
मृतक की मां कमलेश ने कहा कि उनकी दो बेटियां हैं। निशा के पति अरुण कुमार की मौत 2020 में सड़क हादसे में हो गई थी। निशा ने कर्ज लेकर मकान खरीदा था। वह दोनों बच्चों के साथ रहती थी और साहा में टीसीआई ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया कंपनी में काम करती थी। इसी बीच निशा की मुलाकात भिवानी निवासी कुलदीप से हुई थी। अक्सर वह निशा के घर आता था। कभी-कभी वह ओमवीर को लाता था। 31 मई की रात को बेटी काम से घर आई थी। रात के समय दोनों आरोपी शराब के नशे में घर आए। बच्चों खुशी और गर्वित ने बताया था कि आरोपियों ने निशा के साथ मारपीट की। रात को दोनों चले गए थे। अगले दिन सुबह बेटी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में महेश नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अजीत ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed