{"_id":"66c281c354b978ef1a018714","slug":"the-body-of-a-missing-youth-was-found-in-the-fields-ambala-news-c-36-1-ame1006-128241-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: लापता युवक का शव खेतों में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: लापता युवक का शव खेतों में मिला
विज्ञापन
अंबाला सिटी। तीन दिनों से लापता युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में शहजादपुर गांव में मिला है। मृतक की पहचान शहजादपुर निवासी सुनील की रूप में हुई है। दो दिनों बाद रविवार को उसके शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।
नागरिक अस्पताल में पहुंचे परिजनों ने युवकों पर सुनील की हत्या का आरोप लगाते हुए रोष जताया। परिजनों का आरोप है कि सुनील की हत्या कर खेतों में फेंका गया है। जबकि पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है।
सुनील के पिता रामकृष्ण ने बताया कि उसका बेटा हेयर सेलून का काम करता है। 14 अगस्त को उसके पास एक युवक का फोन आया था। इसके बाद वह बाल काटने की बात कहकर चला गया। तीन दिनों तक सुनील की कोई सूचना नहीं मिली। इसी बीच 15 अगस्त को सुनील की पत्नी अंकिता ने उसे भी किया था। फोन किसी अज्ञात युवक ने उठाया और काट दिया।
विज्ञापन
उसके अपने पति के गुम होने की शिकायत भी दी थी। अंकिता ने कहा कि जब उसने सुनील के शव को देखा तो पता चला कि उसके पति की बाजू टूटी हुई थी। उसे शक है किसी अज्ञात ने उसके पति की हत्या की है।
जांच अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि उन्हें 16 अगस्त को शहजादपुर के पास खेतों में सुनील का शव मिला था। उसके शव को नारायणगढ़ के नागरिक अस्पताल में रखवाया था। रविवार को सिटी नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
पाॅक्सो का मामले में जमानत पर आया था बाहर
मृतक के पिता ने बताया कि सुनील पर पोक्सो के तहत मामला दर्ज था। यह मामला अंकिता के परिजनों ने ही दर्ज करवाया था लेकिन आठ महीने पहले ही सुनील जमानत पर रिहा हुआ था। इसके बाद जनवरी में ही सुनील ने अंकिता से शादी कर ली थी। शादी के बाद से सुनील ने हेयर सेलून का काम शुरू किया था। पिता ने बताया कि उसके पास तीन बच्चे थे। उसका एक बेटा पहले ही मर चुका है। अब उसका दूसरा बेटा भी नहीं रहा। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस ने इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं कि तो वे एसपी अंबाला से भी इसकी शिकायत देंगे।