{"_id":"67d5d861a193ef915c0432a2","slug":"the-body-of-a-minor-girl-was-found-hanging-on-holi-and-was-buried-police-dug-the-grave-ambala-news-c-36-1-amb1002-139169-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: होली पर फंदे से मिला नाबालिगा का शव दफनाया, पुलिस ने खोदी कब्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: होली पर फंदे से मिला नाबालिगा का शव दफनाया, पुलिस ने खोदी कब्र
विज्ञापन
बराड़ा। धुराला गांव में होली वाले दिन नाबालिगा का अपने ही घर में शव फंदे से लटका मिला। शुक्रवार को परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव को दफना दिया था। बताया जाता है कि नाबालिग की तरफ से गत माह ही पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था और एसआईटी जांच कर रही थी। जैसे ही शव दफनाने की सूचना पुलिस को लगी तो हड़कंप मच गया।
शनिवार आनन-फानन में बराड़ा डीएसपी, ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार हरिओम व डॉक्टरों की टीम की मौजूदगी में दफनाए गए शव को बाहर निकाला गया। फिलहाल शव को अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है, जहां फोरेंसिक एक्सपर्ट द्वारा रविवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। रिपोर्ट में खुलासा होगा कि आखिर यह हत्या है या फिर आत्महत्या। बताया जाता है कि मृतका की एक बड़ी व एक छोटी बहन है। जो अपने दादा के साथ गांव में रह रही है।
यह था पूरा मामला
दरअसल, 14 फरवरी को साहा पुलिस थाने में धुराला गांव की एक युवती ने शिकायत देते हुए आरोप लगाए थे कि उनकी दो नाबालिग बहनें साहा में ही काम करती थी। 12 फरवरी को उनकी बहनों के पास फोन आया कि आज जन्मदिन की पार्टी है, इसलिए देर तक रुकना। दोनों नाबालिग दो दिन तक घर नहीं आई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब वे दो दिन बाद घर आई तो काफी घबराई हुई थी। पूछने पर बताया कि उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। साहा पुलिस ने इस शिकायत पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
वर्जन
सूचना मिली थी कि एक नाबालिगा ने सुसाइड कर लिया है और घर वालों ने बिना पोस्टमार्टम व पुलिस को सूचना दिए शव को दफना दिया था। जबकि मृतका की तरफ से गत माह साहा थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया गया था। उसी मामले में एसआईटी भी जांच कर रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल जो फोटो देखी है तो उसमें गले पर फंदे के निशान लग रहे हैं।
सुरेश कुमार, डीएसपी बराड़ा