फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The body could not be identified, the chassis number of the Activa found far away was also missing

Ambala News: शव की नहीं हुई शिनाख्त, दूर मिली एक्टिवा का चैसी नंबर भी खुदबुर्द

Mon, 30 Jun 2025 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Mon, 30 Jun 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
The body could not be identified, the chassis number of the Activa found far away was also missing
अंबाला सिटी। धूलकोट गांव में नाले से शनिवार को मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की रविवार यानी दूसरे दिन भी शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला व आसपास के लोगों से भी पूछताछ की है। लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लगा। उधर, धूलकोट गांव में ही शव मिलने के स्थान से एक किलोमीटर दूर मिली एक्टिवा के भी मालिक का पता नहीं चल पाया। पुलिस ने जब एक्टिवा का चैसी नंबर खोजना चाहा तो पता चला कि चैसी नंबर खुर्दबुर्द किया गया है। अब पुलिस एक्टिवा का इंजन खुलवाकर इंजन नंबर से ही मालिक की जानकारी जुटाई जाएगी। एक्टिवा मालिक का पता चलने के बाद ही शव और एक्टिवा के बीच कोई संबंध होने की पुष्टि हो पाएगी। जांच अधिकारी एएसआई कर्ण सिंह ने बताया कि मृतक और एक्टिवा दोनों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। सोमवार को एक्टिवा का इंजन खुलवाकर देखा जाएगा। जिसके नंबर से जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed