{"_id":"62c0ad9f1ca6665c3d08b4d8","slug":"the-bjp-coalition-government-is-directly-responsible-for-the-loss-of-jobs-of-900-clerks-omkar-ambala-news-knl1133968183","type":"story","status":"publish","title_hn":"900 क्लर्कों की नौकरी जाने की दोषी सीधे भाजपा गठबंधन सरकार है-ओंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
900 क्लर्कों की नौकरी जाने की दोषी सीधे भाजपा गठबंधन सरकार है-ओंकार
विज्ञापन
अंबाला। इनेलो प्रदेश प्रवक्ता ओंकार सिंह ने प्रदेश की गठबंधन सरकार पर सियासी हमला बोला है। उन्होंने प्रदेश में बेरोजगारी व भ्रष्टाचार को चरम पर बताते हुए इसके लिए सरकार को कसूरवार ठहराया।
उन्होंने कहा कि सरकार अग्निवीरों को चार साल बाद नौकरी देने की गारंटी दे रही है। वहीं जो कई वर्षों से नौकरी कर रहे हैं उन्हें या तो कच्चा किया जा रहा है या फिर हटाया जा रहा है। सोची समझी साजिश के तहत गठबंधन सरकार की ओर से पक्की नौकरियों को कम कर ठेका प्रथा को बढ़ावा दिया जा रहा है। करीब 14 हजार एनएचएम कर्मियों को सर्विस बायलॉज रूल खत्म करके उनकी जॉब सिक्योरिटी को खत्म करने की तैयारी की जा रही है। बायलॉज खत्म करने के बाद एनएचएम कर्मियों को एचआरए, महंगाई भत्ता और ग्रेड- पे से लेकर सरकारी भत्ते मिलने बंद हो जाएंगे।
गठबंधन सरकार अपने ही बनाए नियमों को खत्म कर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। एचएसएससी की ओर से जारी किए गए संशोधित परिणाम से अब डेढ़ साल से नौकरी कर रहे 900 क्लर्कों को भी हटाया जाएगा। 900 क्लर्कों की नौकरी जाने की दोषी सीधे गठबंधन सरकार है। 900 क्लर्कों की भर्ती के समय फर्जी दस्तावेज लगाए गए, जिन अभ्यर्थियों के जवाब सही थे, लेकिन एचएसएससी ने उन्हें गलत माना गया और गलत रिजल्ट दिया गया। डेढ़ साल तक नौकरी करने के बाद 900 क्लर्कों को हटाए जाने पर इनके लिए रोजगार का संकट खड़ा हो जाएगा
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे प्रकरण से साफ है कि मिलीभगत से नौकरियां बेचने का काम किया जा रहा है। जबसे गठबंधन सरकार आई है, तबसे बेरोजगारी व भ्रष्टाचार में वृद्धि हुई है। प्रदेश में घोटाले पर घोटाले हो रहे हैं लेकिन किसी भी घोटाले की जांच रिपोर्ट या घोटालेबाजों के खिलाफ की गई कार्रवाई को सार्वजनिक नहीं किया गया। सरकार को चाहिए कि रोजगार के और अधिक अवसर मुहैया कराएं और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कदम उठाए।