{"_id":"69163d6a119f21d8530db98f","slug":"the-biggest-paperless-registry-took-place-in-the-city-tehsil-ambala-news-c-36-1-sknl1003-153028-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सिटी तहसील में हुई सबसे बड़ी पेपरलेस रजिस्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सिटी तहसील में हुई सबसे बड़ी पेपरलेस रजिस्ट्री
Fri, 14 Nov 2025 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 14 Nov 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
अंबाला शहर तहसील में की गई पेपरलैस रजिस्ट्री के दस्तावेज दिखाते हुए व मौजूद अधिकारी। डीआइपीआरओ
अंबाला। पेपरलेस रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के तहत वीरवार को सबसे बड़ी रजिस्ट्री अंबाला शहर तहसील में हुई। इसकी लेनदेन राशि लगभग 34 करोड़ रुपये थी। इस रजिस्ट्री में स्टांप ड्यूटी के तहत राजस्व के रूप में सरकार को 2 करोड 38 लाख रुपये की राशि प्राप्त हुई है। शहर तहसील में एसीयूटी राहुल कनवरिया, एसडीएम दर्शन कुमार, डीआरओ राजेश ख्यालिया व तहसीलदार आदित्य रंगा ने रजिस्ट्री मालिक के अथॉरिटी सैनेटरी जुड फ्रैंडस को पेपरलेस रजिस्ट्री भी वितरित की। इसके साथ ही अंबाला छावनी, अंबाला छावनी व अन्य तहसील और सब तहसीलों में हेल्प डेस्क स्थापित किए गए। जिससे पेपरलेस रजिस्ट्री के बारे में संबंधित व्यक्ति को कोई भी जानकारी चाहिए तो वह आसानी से मिल सके।
जिला की तहसील और सब तहसील में स्थापित किए हेल्प डेस्क
एसडीएम दर्शन कुमार ने बताया कि एक नवंबर से पेपरलेस रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया का कार्य सुचारू कर दिया गया है। इसके अलावा जिला की तहसील और सब तहसील में हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं किसी भी व्यक्ति को पेपरलेस रजिस्ट्री के बारे में या उससे संबंधित कार्य की कोई भी जानकारी चाहिए तो वह किसी भी कार्य दिवस पर आकर जानकारी प्राप्त कर सकता है। इस हेल्प डेस्क पर बैठे कर्मचारी की ओर से जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी। पेपरलेस रजिस्ट्री शुरू होने से पारदर्शिता आएगी तथा लोग अपने रजिस्ट्री से संबंधित कार्य घर बैठे आसानी से करवा सकेंगे। पेपरलेस रजिस्ट्री प्रक्रिया के तहत संबंधित व्यक्ति ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। जहां पर समयबद्ध तरीके से उसके दस्तावेजों को चैक किया जाएगा और ऑनलाइन प्रक्रिया से ही उसे रजिस्ट्री की तमाम औपचारिकताएं पूरी होने के बाद केवल फोटो के लिए तहसील में आना होगा। पेपरलेस रजिस्ट्री के माध्यम से कार्य करवाने वाले डीमार्ट के अथॉरिटी सेनेटरी जुड फ्रैंडस से बातचीत की गई तो उन्होंने सरकार द्वारा उठाए गए इस सराहनीय कदम की प्रशंसा की।