Hindi News
›
Haryana
›
Ambala News
›
The arrival of paddy is increasing in the mandis, 35 thousand quintals of paddy reached Narayangarh grain market, farmers in confusion due to non-procurement
{"_id":"615374fb8ebc3e47160801e5","slug":"the-arrival-of-paddy-is-increasing-in-the-mandis-35-thousand-quintals-of-paddy-reached-narayangarh-grain-market-farmers-in-confusion-due-to-non-procurement-ambala-news-knl84762733","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडियों में बढ़ रही धान की आवक, नारायणगढ़ अनाजमंडी में पहुंचा 35 हजार क्विंटल धान , खरीद न होने से असमंजस में किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडियों में बढ़ रही धान की आवक, नारायणगढ़ अनाजमंडी में पहुंचा 35 हजार क्विंटल धान , खरीद न होने से असमंजस में किसान
The arrival of paddy is increasing in the mandis, 35 thousand quintals of paddy reached Narayangarh grain market, farmers in confusion due to non-procurement
- फोटो : Ambala
Link Copied
(अंबाला) नारायणगढ़। मंडी में आने वाले धान की आवक आए दिन बढ़ती ही जा रही है। मौसम ठीक रहा तो नारायणगढ़ अनाजमंडी में धान की आवक में काफी तेजी आएगी और जगह भी कम पड़ जाएगी। एक अनुमान के अनुसार अब तक नारायणगढ़ अनाज मंडी में लगभग 35 हजार क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। धान की सरकारी खरीद की तिथि के बारे में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। हालांकि सरकारी एजेंसी हैफेड के जिला प्रबंधक शीश पाल गौरी ने धान की सरकारी खरीद आगामी एक अक्तूबर होने की बात कही है।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा है कि नारायणगढ़ भरेड़ी कलां अनाजमंडी में धान की सरकारी खरीद पूरे सप्ताह हैफेड ही करेगी तथा शहजादपुर में सोमवार, बुधवार तथा शुक्रवार को धान की खरीद हैफेड करेगी। शेष दिनों में हरियाणा वेयरहाउस कॉरपोरेशन करेगा। जिला प्रबंधक की घोषणा को भी यदि सही माने तो यह सवाल भी सामने खड़ा है कि हैफेड यदि धान की खरीद करती है तो वह इसका भंडारण व बिलिंग किससे कराएगी। क्योंकि अंबाला जिला के साथ-साथ अन्य जिलों के निजी चावल मिल मालिकों ने भी केंद्र द्वारा थोपी गई शर्तों, जैसे की धान की मीलिंग के बाद चावल लेने के लिए टुकड़े की मात्रा 25 प्रतिशत से घटाकर 20 प्रतिशत, डैमेज व बदरंग चावल की मात्रा 3 प्रतिशत से घटाकर 2 प्रतिशत तथा चावल की नमी की मात्रा 14-15 प्रतिशत से घटाकर 13-14 प्रतिशत कर दिए जाने से पर धान सरकारी एजेंसियों द्वारा खरीदे गए धान की मीलिंग व भंडारण करने पर पूरी तरह से मना कर दिया है।
विज्ञापन
मिल मालिकों का कहना है कि यदि भारतीय खाद्य निगम पूर्व की भांति मापदंडों पर चावल लेगी तो वह मीलिंग व भंडारण करने को तैयार है परंतु अभी तक सरकार व निजी चावल मिल मालिकों में पेंच फंसा हुआ है। नारायणगढ़ अनाज मंडी में धान की आवक में आये दिन बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।