फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The area below the overbridge will be beautified

Ambala News: ओवरब्रिज के नीचे के हिस्से का होगा सुंदरीकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
The area below the overbridge will be beautified
अंबाला छावनी बस अड्डे और रेलवे स्टेशन के मध्य बने पुल के नीचे खाली जगह पर खड़ी टैक्सियां। संवाद
अंबाला। छावनी बस अड्डे और रेलवे स्टेशन के मध्य खाली जगह का सुंदरीकरण होगा। इस पर लगभग 88 लाख रुपये खर्च होंगे। यह काम पुल के नीचे खाली जमीन पर किया जाएगा। नगर परिषद की ओर से तैयार प्रस्ताव को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने अनुमति प्रदान कर दी है।
विज्ञापन

नगर परिषद की ओर से तैयार की गई योजना के तहत कच्ची जगह को इंटरलॉकिंग टाइल्स लगातार पक्का किया जाएगा। हरियाली के लिए पेड़-पौधे भी रोपित किए जाएंगे। इसके अलावा यहां बेंच भी लगाए जाएंगे, जिससे कि लोगों को बैठने की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन

लगातार बिगड़ रहे यहां के हालात
अंबाला छावनी में बस अड्डा और रेलवे स्टेशन दोनों आमने-सामने है। इसलिए यहां 24 घंटे लोगों का मेला लगा रहता है। सबसे बड़ी समस्या यहां किया अस्थाई अतिक्रमण है। रेलवे स्टेशन की दीवार के साथ फुटपाथ पर लगभग 30 से अधिक रेहड़ियां खड़ी हैं। यहां कुछ लोगों ने फुटपाथ को ही शौचालय में तब्दील कर दिया है। रही-सही कसर पुल के नीचे खाली पड़ जगह पर वाहन खड़ा करके पूरी की जा रही है। यहां सुबह से लेकर रात तक टैक्सी चालकों व शरारती तत्वों का कब्जा रहता है। कई लोग तो दिन में ही नशा करके यहां पड़े रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने दिए थे सुंदरीकरण के निर्देश
हरियाणा के कैबिनेट मंत्री ने पुल के नीचे खाली पड़े हिस्से के सौंदर्यीकरण के निर्देश नगर परिषद के अधिकारियों को दिए थे। हालांकि यह जगह नेशनल हाइवे के अधीन है। इसलिए यहां काम करने से पहले हाइवे प्रशासन की अनुमति लेना जरूरी थी, हालांकि यह कार्य पूरा किया जा चुका है। वहीं यहां दूसरी बड़ी समस्या ऑटो चालकों की है जो मनमर्जी करते हुए सड़क जाम का मुख्य कारण बन रहे हैं। वहीं तीसरी बड़ी समस्या रोडवेज की बसें बन रही हैं जो बस अड्डे से बाहर निकलते ही कभी पुल के नीचे खड़ी होकर तो कभी सड़क पर जाम लगाकर यात्रियों को भरने लग जाती हैं। ऐसे में सड़क पर सुबह से शाम तक लंबी लाइनें लगी रहती हैं।

वर्जन
छावनी बस अड्डे और रेलवे स्टेशन के मध्य बने पुल के सुंदरीकरण का काम किया जाना है। इस संबंध में प्रस्ताव तैयार किया है। जल्द ही अप्रूवल के लिए भेजा जाएगा।
पंकज सैनी, कार्यकारी अभियंता, नगर परिषद, सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed