{"_id":"68f3dd9fa78682cdea0b9a21","slug":"the-activa-of-a-criminal-who-was-running-away-after-snatching-a-mobile-phone-from-a-youth-fell-down-and-he-himself-ran-away-from-the-spot-ambala-news-c-36-1-sknl1017-151634-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: युवक का मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाश की गिरी एक्टिवा, खुद मौके से भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: युवक का मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाश की गिरी एक्टिवा, खुद मौके से भागा
Sun, 19 Oct 2025 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sun, 19 Oct 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
अंबाला। कैंट के नागरिक अस्पताल के निकट एक्टिवा सवार ने युवक से मोबाइल झपटने की वारदात को अंजाम दिया। अंबाला कैंट थाना पुलिस को बिहार के बनकर गांव निवासी अनूप कुमार की तहरीर पर अज्ञात पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अनूप ने बताया कि वह अभी कैंट की रामकिशन कॉलोनी में किराये पर रहता है। कैंट के नागरिक अस्पताल में बतौर ट्रेनिंग एमएलटी कार्यरत है। रात को छुट्टी के बाद अपने कमरे पर जा रहा था कि अचानक कुछ ही दूरी पर एक एक्टिवा चालक ने मोबाइल झपट लिया। वह भागने लगा तो आगे पुलिस की गाड़ी को देखकर वापस मुड़कर भागने लगा। इस बीच अचानक एक्टिवा गिर गई, इतने में युवक पैदल ही अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया।
विज्ञापन