{"_id":"625730aeda56d52ee22cc3f8","slug":"the-accused-who-came-in-the-car-snatched-15-thousand-rupees-from-the-pocket-of-the-person-absconded-by-fire-case-registered-ambala-news-knl1048777193","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी में आए आरोपियों ने व्यक्ति की जेब से छीने 15 हजार रुपये, फायर कर हुए फरार, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाड़ी में आए आरोपियों ने व्यक्ति की जेब से छीने 15 हजार रुपये, फायर कर हुए फरार, मामला दर्ज
विज्ञापन
स्क्रीनिंग प्लाट पर मुंशी के रूप में काम करने वाले व्यक्ति ने कुछ व्यक्तियों पर 15 हजार रुपये छीनने और विरोध करने पर फायर करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
गांव फतेहपुर निवासी करनैल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बजरंग स्क्रीनिंग प्लाट कोहडा भुरा पर बतौर मुंशी कार्य करता है। 06 अप्रैल को वह रोहित कुमार के साथ बस अड्डा पर खाने का सामान लेने जा रहा था। इस दौरान एक गाड़ी में आए कमलकांत, राहुल समेत 4 से 5 लोगों ने हथियार दिखाते हुए पहले मारने की धमकी दी और जेब से 15 हजार रुपये और जरूरी कागज निकाल दिए। शोर मचाने पर आरोपी फायर करते हुए फरार हो गए। पुलिस ने करनैल की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
-------------