{"_id":"66834ae5b843d88a4d064bf4","slug":"the-accused-of-attacking-with-a-sharp-weapon-due-to-enmity-was-arrested-ambala-news-c-36-1-sknl1017-125459-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: रंजिश में धारदार हथियार से हमले के आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: रंजिश में धारदार हथियार से हमले के आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
अंबाला। ट्रेन में सीट नहीं दिला पाने के कारण दो दोस्तों ने लालकुर्ती निवासी संदीप उर्फ काचू पर चापड़ से हमला कर दिया। यह मारपीट 24 जून की रात को गांधी मार्केट में हुई। इस बीच दूसरे पक्ष के हमलावर राकेश उर्फ राठी के भी चोट लगी थी। घायल संदीप ने बताया था कि बचाव में राकेश पर हमला किया था। पुलिस ने घायल की पत्नी नेहा की शिकायत पर राकेश और सुनील कुमार पर मामला दर्ज किया था।
पुलिस ने वाल्मीकि मंदिर सुभाष पार्क के निकट निवासी मनीष और सुंदर नगर निवासी जतिन को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। शिकायतकर्ता सुनील उर्फ शानू ने 24 जून को थाना अंबाला कैंट में शिकायत दर्ज करवाई थी कि आरोपी जतिन व अन्य ने गांधी मार्केट में उसके साथी को जान से मारने की नीयत से नारियल काटने वाला चापड़ और कुल्हाड़ी से सिर व टांगों पर चोट मारी।
शिकायतकर्ता लालकुर्ती बाजार निवासी नेहा ने बताया कि पति संदीप उर्फ काचू ने अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर ठेकेदार से ठेके पर चाय, पानी का स्टाल लिया है। बताया कि 24 जून को पति पर अलसुबह पर बदमाशों ने चापड़ से हमला कर लहूलुहार कर दिया था। सिर और हाथ पर चोटें आई थी। सेक्टर-32 चंडीगढ़ में भी उपचार हुआ है। शिकायतकर्ता ने बताया कि पति ने कहा था कि पैरी होटल निवासी राकेश उर्फ राठी और सुनील कुमार उर्फ शानू बस स्टैंड पर रेहड़ी लगाते हैं। दोनों दोस्त होने के कारण मिलना जुलना रहता था। राकेश उर्फ राठी ने कहा था कि उसके किसी रिश्तेदार ने ट्रेन में रात्रि के समय जाना है, तू सीट दिलवाने का काम कर दे। किसी कारण वंश ट्रेन में सीट नहीं दिलवा सके।
विज्ञापन
पहले शुरू हुई थी बहस
इसी बात को लेकर राकेश उर्फ राठी ने बहस शुरू कर दी। फोन पर गली गलौज भी की। 24 जून को पति और वह गांधी मार्केट में सत्यम सूद से मिलने के लिए गए थे। इतने में आरोपी ने हमला कर दिया। हाथ में पकड़ा चापड़ सिर पर मारा। हाथ से रोका तो चापड़ उसकी उंगलियों पर लगा और काफी खून बहने लगा। दोस्त छुड़वाने लगे तो बदमाशों ने उनके साथ भी मारपीट की। राकेश उर्फ राठी का चापड़ छीन कर अपने बचाव में वार किया जो राकेश उर्फ राठी के सिर व हाथ पर लगा। मौके पर कुछ ओर लड़के भी थे। इस मारपीट में पति को ज्यादा चोटें लगी थी। अंबाला कैंट नागरिक अस्पताल से पति को उपचार के बाद चंडीगढ़ सेक्टर-32 रेफर कर दिया था। पति घर आ गए थे लेकिन अभी ठीक नहीं है। ऐसे में परिवार को राकेश उर्फ राठी के परिवार वालों से खतरा बना हुआ है।