{"_id":"6105a85f8ebc3eb9e950750c","slug":"the-accused-are-absconding-after-the-murders-get-the-minister-arrested-ambala-news-knl7842774","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्याओं के बाद आरोपी चल रहे फरार, मंत्री जी उन्हें भी करो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्याओं के बाद आरोपी चल रहे फरार, मंत्री जी उन्हें भी करो गिरफ्तार
विज्ञापन
जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनते गृहमंत्री अनिल विज।
- फोटो : Ambala
कोविड-19 का प्रकोप थमने के बाद पहली बार लगे गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के जनता दरबार में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। प्रदेशभर से फरियादी अपने दुखों के निवारण के लिए छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पहुंचे। दूरदराज से आने वाले फरियादी शुक्रवार देरशाम ही अंबाला पहुंच गए। वे अलसुबह रेस्ट हाउस की लाइनों में लग गए। इस बीच सबसे ज्यादा गंभीर मामले हत्या के बाद खुले में घूम रहे हत्यारों के सामने आए। पीड़ितों ने मंत्री विज से गुहार लगाई कि कोई छह माह तो कोई एक साल से चल रहा है फरार, मंत्री जी इन हत्यारों को भी कराओ गिरफ्तार।
एक मामले में पानीपत जिले के गांव कैत निवासी जयपाल ने बताया कि उसने अपनी लड़की पूजा की शादी फरीदाबाद जिले के गांव अखीर निवासी सुमित के साथ 8 मार्च 2019 को की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने योजनाबद्ध तरीके से 9 जून 2021 को उसकी बेटी की हत्या कर दी। पुलिस में आरोपियों के शिकायत की गई, पुलिस ने सिर्फ आरोपी पति सुमित को ही गिरफ्तार किया। मामले में नामजद अन्य आरोपियों को आज तक गिरफ्तार नहीं किया गया। गृहमंत्री ने प्रार्थियों की शिकायत को सुनते ही पुलिस आयुक्त को फोन कर एसआईटी बनाकर मामले की जांच करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
वहीं अंबाला जिले के गांव लदाणा निवासी जनकराज ने बताया कि उसने अपनी बेटी अनिता की शादी करीब साढे़ 4 वर्ष पहले पिंजौर निवासी मोहित कुमार के साथ की थी। उसे एक तीन साल का बच्चा है। उन्होंने आरोप लगाया कि उसके पति मोहित, ससुर माम सिंह, सास रानी व अन्य ने उसकी बेटी की हत्या कर दी। मामले में पुलिस को शिकायत देने के बावजूद भी कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
गेस्ट टीचर ने रसूखदार परिवार पर लगाए मकान हथियाने के आरोप
सोनीपत जिले के गांव पिनाना निवासी मोनिका ने बताया कि उसके लड़के दीपक को उसकी चाची ने दुष्कर्म के मामले में झूठा फंसाया है। पिहोवा क्षेत्र से आई अंगुरी देवी ने बताया कि पति पुलिस विभाग में नौकरी करते थे। उन्होंने लगभग 18 साल नौकरी की। उनकी मृत्यु के बाद कुछ लाभ नहीं मिला। मामले में डीजीपी को लैटर मार्क कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं, फरीदाबाद स्थित डबुआ कॉलोनी निवासी सुषमा रानी गेस्ट टीचर ने रसूखदार परिवार पर जबरन मकान हथियाने व मारपीट करने के आरोप लगाए।
एनएचएम को मंत्री विज ने किया सेल्यूट, बोले- मैने लड़ी आपकी लड़ाई
करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला व अन्य क्षेत्रों से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत हेल्थ विभाग में कार्यरत बबीता, पाल कौर, कांता रानी, इंद्रा व कुशुम व अन्य ने कहा कि वर्ष 2019 में 4200 का ग्रेड पे उन्हें नहीं मिल पाया है और न ही उन्हें नियमित किया गया है। अब उनकी उम्र भी ज्यादा हो गई है। गृहमंत्री ने उन्हें कहा कि हिंदुस्तान में सबसे ज्यादा ग्रेड पे एनएचएम के तहत कार्यरत कर्मचारियों को दिलाने का काम किया है। जिसके लिए उन्होंने लड़ाई भी लड़ी है। कोरोना काल से लेकर जो आप कार्य कर रही हैं वह सराहनीय है। इसके लिए मैं आपको सैल्यूट करता हूं। समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।
अनिल विज की चिट्ठी जाती है तो सब ठीक हो जाता है
बापौली से आए एक व्यक्ति व जंडली निवासी व्यक्ति ने बिजली की समस्या बारे, बेगोमाजरा गांव निवासी महिलाओं ने हत्या के एक मामले में उचित कार्रवाई किए जाने बारे व मेरठ निवासी व्यक्ति ने पसियाला में उसकी जमीन संबंधी मामले व जींद निवासी एक व्यक्ति ने मारपीट के मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने बारे व राखीगड़ी निवासी व्यक्तियों ने पैक्स ब्रांच संबंधी मामले में निष्पक्ष जांच करवाने बारे गुहार लगाई। विज ने कहा कि जब अनिल विज की चिट्ठी जाती है तो सब ठीक हो जाता है।
घबराओ मत तुम्हारी पहुंच, अनिल विज की अप्रोच है
फरीदाबाद क्षेत्र से आई एक महिला ने कहा कि कुछ लोग मुझे तंग कर रहे हैं। उनकी बहुत ऊंची पहुंच है। मंत्री अनिल विज ने कहा कि बहन तुम घबराओ मत तेरी पहुंच अनिल विज की पहुंच है।
डीएसपी से नीचे नहीं करेगा कोई जांच, वरना होगी कार्रवाई
मंत्री विज ने दरबार से ही सभी जिलों के एसपी, आईजी सहित अन्य अधिकारियों को पत्र भेजकर उनके द्वारा भेजी गई शिकायतों को गंभीरता से लेकर समाधान करने के निर्देश दिए। मंत्री विज ने यह भी कहा कि उनके द्वारा भेजी गई शिकायतों की जांच डीएसपी से नीचे का कोई अधिकारी नहीं करेगा। फिर भी कोई जांच करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
अपने हलके के लोगों के लिए खुले हमेशा द्वार, दूसरे जिलों के लिए है शनिवार
जनता दरबार में सुनवाई के बीच विज ने कहा कि शास्त्री कॉलोनी निवास स्थान पर प्रदेशभर से लोग शिकायत लेकर पहुंचते थे। इससे उनका पंचकूला का काम भी प्रभावित होता था। इसलिए उनकी सुनवाई के लिए शनिवार का जनता दरबार है। जबकि उनके हल्के के लोगों की सुनवाई के लिए उनके घर के द्वार हमेशा खुले हैं। इतना ही नहीं उनके दरबार में आने वाली शिकायतों को कंप्यूटर में चढ़ाने के बाद बाकायदा मैसेज शिकायतकर्ता पर जाता है कि उनकी प्रक्रिया शुरू हो गई है।
सुनवाई में नहीं निकला समाधान तो छात्रों ने जताया रोष, डीएसपी ने समझाया
दरबार में प्रदेशभर से एचएसबीटी के छात्र ऑनलाइन परीक्षाएं करवाने की मांग को लेकर जमा हुए थे। इनमें करनाल का साहिल, अंकित व पानीपत का अवतार, नीलोखेड़ी का प्रवीण, कैथल का अभिषेक व असंध का विशाल आदि शामिल थे। एक प्रतिनिधि मंडल ने जब मंत्री विज के सामने कोर्ट में केस होने की बात कही तो विज ने कोर्ट में दखल न करने की बात बोलते हुए पल्ला झाड़ लिया। ऐसे में छात्रों ने बाहर मैदान में खड़े होकर रोष जताया कि उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही। जबकि परीक्षा 9 अगस्त से है। ऐसे में डीएसपी बराड़ा रजनीश ने मामला संभालते हुए उन्हें शांत करवाया और वापस घर भेजा।
ठेकेदार द्वारा शुल्क लेने की शिकायत पर बोले- बिठा रखी है जांच
दरबार में विज बोले कि वह ठेकेदारी प्रथा के खिलाफ है। दरबार के दौरान कुछ जगहों पर ठेकेदार द्वारा शुल्क लेकर नौकरी देने की शिकायत मिली है। वह जांच करवा रहे हैं और जहां भी ठेकेदार दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

जनता दरबार में अपनी समस्या बताती महिला।- फोटो : Ambala

जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनते मंत्री अनिल विज।- फोटो : Ambala