फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The 50 year old building of the city council will see better days

Ambala News: नगर परिषद की 50 साल पुरानी इमारत के बहुरेंगे दिन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
The 50 year old building of the city council will see better days
अंबाला। नगर परिषद सदर की लगभग 50 वर्ष पुरानी इमारत के दिन बहुरेंगे। नगर परिषद के आग्रह पर सरकार ने सलाहकार की नियुक्ति कर दी है। सलाहकार जल्द ही नगर परिषद का दौरा करके नक्शा तैयार करेगा। इसके तहत नगर परिषद की नई इमारत के निर्माण को लेकर होने वाले खर्च की अनुमानित लागत भी तैयार होगी।
विज्ञापन

लगातार खस्ता हो रही इमारत में काम करना कर्मचारियों सहित अधिकारियों के लिए काफी मुश्किल हो रहा है। 20 से अधिक विभागों में 800 के करीब कर्मचारी कार्यरत हैं। कभी छत से सीमेंट टूटकर नीचे गिर जाता है तो कभी सफेदी आदि। वहीं, लगभग दो साल पहले लगाई गई प्लास्टिक की शीटें भी अब टूटने लग गई हैं।हालांकि गनीमत यह रही है कि इन हादसों में किसी कर्मचारी और अधिकारी को चोट नहीं लगी।
विज्ञापन

तीन साल पहले तैयार की गई परियोजना, नहीं चढ़े सिरे
फंड की कमी के लगभग तीन साल पहले नगर परिषद की नई इमारत के निर्माण की परियोजना सिरे नहीं चढ़ पाई। वर्ष 2022 में इमारत के निर्माण को लेकर मॉल की तरह का थ्री डी नक्शा भी तैयार किया गया। इसमें एक ही इमारत में शॉपिंग काम्पलेक्स, फूड प्लाजा और नगर परिषद की इमारत के निर्माण की रुपरेखा तैयार की गई लेकिन यह परियोजना कागजों में ही दफन होकर रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब भी एक साल से चल रही कार्यवाही
मौजूदा समय में भी नगर परिषद के नई इमारत के निर्माण को लेकर पिछले एक साल से बैठकों को दौर चल रहा है जोकि कागजों तक ही सीमित है। पहले नगर परिषद ने नई इमारत के निर्माण की रुपरेखा तैयार की थी, लेकिन इसे मुख्यालय ने अनुमति प्रदान नहीं की। इसके लिए सलाहकार नियुक्त करने के निर्देश दिए। फिर नप अधिकारियों ने सलाहकार की नियुक्ति को लेकर फाइल तैयार की लेकिन लोकसभा और विधानसभा चुनावों को लेकर यह फाइल मुख्यालय में ही धूल फांकती रही लेकिन अब सलाहकार की नियुक्ति से इमारत की रुपरेखा सही तरीके से तैयार हो सकेगी।

नगर परिषद की नई इमारत के निर्माण को लेकर मुख्यालय भेजी फाइल पर स्वीकृति मिल गई है। निर्माण की रुपरेखा सलाहकार द्वारा तैयार की जाएगी। इस पर भी खर्च आएगा और इसका आकार कैसा होगा वो सलाहकार की रिपोर्ट पर निर्भर होगा।
मंदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता, नप सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed