फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Textile market entangled in electric wires, loss of crores every year due to short circuit

बिजली के तारों में उलझी कपड़ा मार्केट, शॉर्ट सर्किट के कारण प्रति वर्ष हो रहा करोड़ों का नुकसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Textile market entangled in electric wires, loss of crores every year due to short circuit
बिजली निगम की लापरवाही के कारण कपड़ा मार्केट के हजारों दुकानदार डर के साए में जी रहे हैं। जिन्हें हर दम शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने का डर लगा रहता हुआ है। बिजली निगम की लेटलतीफी के कारण कपड़ा मार्केट को प्रति वर्ष करोड़ों रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। तारों के जंजाल के कारण आए दिन शॉर्ट सर्किट की घटनाएं सामने आ रही हैं। इस वर्ष में ही केवल कपड़ा मार्केट में शॉर्ट सर्किट के कारण चार दुकानें आग की भेंट चढ़ चुकी हैं। गत दिवस भी कपड़ा मार्केट में आग लगने से दुकानदार को करीब डेढ़ करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। लेकिन कुंभकर्णी नींद सो रहे बिजली निगम के पास इस मार्केट से तारों के जंजाल को हटाने के लिए कोई भी प्रोजेक्ट नहीं है। अगर जल्द ही बिजली निगम इस ओर कोई सुनवाई नहीं करता है तो हमें मजबूरन कोई बड़ा कदम उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन

दो दिन पहले ही मेरी दुकान में आग लग गई थी। करोड़ों रुपये का नुकसान हो गया है। आग लगने का कारण भी शॉर्ट सर्किट ही था। मेरा क्या बहुत से दुकानदारों को हर साल शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग से नुकसान उठाना पड़ा है। लेकिन, बिजली निगम सोया पड़ा है जो कोई काम नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

-प्रेम गोसांई।
हर साल कितने ही दुकानदारों को शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से करोड़ों रुपये का नुकसान उठाना पड़ता है। दुकानदार को अपनी दोबारा दुकान खड़ी करने में सालों लग जाते हैं, लेकिन फिर भी वैसा काम नहीं हो पाता है। इसके पीछे साफ तौर पर बिजली निगम जिम्मेवार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-वरुण अग्रवाल।
बिजली निगम की लापरवाही का खामियाजा हम कपड़ा मार्केट के दुकानदारों को उठाना पड़ रहा है। पता नहीं कब किसकी दुकान आग की भेंट चढ़ जाए। हम तो बिजली का बिल भर सकते हैं। व्यवस्था तैयार करना तो बिजली निगम का काम है। लेकिन वह अपना काम कर रही नहीं रहा है।

-कमलप्रीत सिंह।
हर गली में चाहे वह छोटी हो या बड़ी सभी में तारों के जाल लटके हुए हैं। यहां मुख्य चौराहे पर दो खंभे हैं और उन पर पर तारों का झुंड लटका हुआ है। जो कभी भी हादसे को बुलावा दे सकता है। प्रतिदिन कितने ही कर्मचारी और अधिकारी इस बाजार से होकर गुजरते हैं। लेकिन कोई भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
-सलमान।
कपड़ा मार्केट में ऐसा कुछ है इसके बारे में मुझे ज्यादा जानकारी नहीं है। इसको लेकर मैं एक्सईएन से बात करके ही कुछ बता सकूंगा।
-वीके बरनवाल, एसई, बिजली निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed