फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Tender worth Rs 4.25 crore issued, problem remains the same

Ambala News: सवा चार करोड़ का टेंडर जारी, समस्या जस की तस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
Tender worth Rs 4.25 crore issued, problem remains the same
अंबाला सिटी। आचार संहिता के लग जाने से कहीं ने कहीं सेक्टर-9 के स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ती हुई भी दिखाई दे रही है। सेक्टर से संबंधित एसोसिएशन बीते कई वर्षों से बरसाती नालों व सीवरेज की समस्या से जूझ रहे स्थानीय लोगों को निजात दिलवाने का प्रयास निरंतर कर रही है। बार-बार एसोसिएशन के पदाधिकारी, संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को लिखित शिकायत देने के बावजूद कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है।
विज्ञापन

इस मौके पर सेक्टर एसोसिएशन पदाधिकारियों का कहना है कि बरसाती नालों व सीवरेज समस्या से संबंधित सवा चार करोड़ का टेंडर निगम प्रशासन ने जारी कर दिया है, मगर टेंडर होने के बाद भी सेक्टर में कार्य प्रारंभ नहीं किए गए, जबकि सेक्टर वासी हल्की बरसात से ही काफी परेशान चल रहे हैं। कुछ क्षेत्रों की सड़कों का जमीनी स्तर डाउन होने के कारण कई दिनों तक बरसाती पानी सड़कों पर ही जमा रहता है।
विज्ञापन

----------

फोटो नंबर-61
लंबे समय से सीवरेज व बरसाती पानी की समस्या
सेक्टर-9 एसोसिएशन के प्रधान प्रदूमन सचदेवा ने बताया कि सेक्टर-9 में काफी लंबे समय से सीवरेज व बरसाती पानी की समस्या से स्थानीय लोग परेशान चल रहे हैं। इस समस्या का स्थाई समाधान करने के लिए निगम प्रशासन ने सवा चार करोड़ का टेंडर भी लगाया हुआ है। जिससे बरसाती नालों की सफाई व बनाए गए पंपिंग जोन में लगी मोटरों की पॉवर क्षमता को बढ़ाए जाने का प्रावधान रखा गया है, लेकिन निगम ने कार्य प्रारंभ में देरी की है। वर्तमान में आचार संहिता के कारण कार्य प्रारंभ होना बहुत ही मुश्किल है। निगम प्रशासन को चाहिए कि चुनाव आयोग से कार्य प्रारंभ करने की अनुमति ले।
विज्ञापन
विज्ञापन

------


फोटो नंबर-62
कोट्स
घरों में घुस गया था एक से ढाई फीट तक पानी
सेक्टर-9 के स्थानीय निवासी भारतभूषण अग्रवाल ने बताया कि सेक्टर-9 में सीवरेज व्यवस्था पूरी तरह से फेल चल रही है, वहीं बरसाती पानी की निकासी के लिए संबंधित प्रशासन के पास कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। बीते करीब बरसाती सीजन में लोगों को बरसाती पानी के कारण लाखों को नुकसान हुआ था। लोगों के घरों में एक से ढाई फीट तक पानी घुस गया था।
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed