फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Tender for boom barrier issued, contract taken for 2.5 crore

Ambala News: बूम बैरियर की निविदा जारी, ढाई करोड़ में लिया ठेका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Tender for boom barrier issued, contract taken for 2.5 crore
हरिंदर पाल सिंह
विज्ञापन

अंबाला। अब जल्द ही अंबाला कैंट का रेलवे स्टेशन बूम बैरियर सुविधा से लैस होगा। मंगलवार को ऑनलाइन माध्यम से जारी निविदा के तहत देश की चार अलग-अलग एजेंसियों ने इसमें दस्तावेज जमा कराए थे और बोली में हिस्सा लिया था।
सबसे ज्यादा बोली बनारस की एक एजेंसी ने दी है। इससे रेलवे को राजस्व के रूप में दो करोड़ 41 लाख रुपये मिलेंगे। जबकि पांच वर्ष के लिए किए गए ठेके के आधार पर रेलवे को कुल 12 करोड़ 79 लाख 71 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त होगा। खास बात है कि प्रदेश में यह पहला बूम बैरियर होगा। अंबाला रेल मंडल ने निविदा फाइनल करने के बाद अब रेलवे परिसर को दुरुस्त करने की कार्रवाई शुरु कर दी है।
विज्ञापन

स्टेशन के आगमन गेट के पास अब तीन सर्विस लेन बनाई जाएंगी जोकि रेलवे परिसर में पहले से बनी सर्विस लेन से जुड़ जाएंगी। वहीं रेलवे परिसर के मुख्य गेट के पास बने फव्वारे सहित आरपीएफ पोस्ट के बाहर के गेट को हटाया जाएगा ताकि वाहनों को स्टेशन से बाहर निकलने में परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके अलावा आगमन गेट पर ही तीन अलग-अलग प्रकार के चिह्न लगाए जाएंगे। इसके तहत पिकअप और ड्रॉप की सुविधा, पार्किंग तक जाने की सुविधा शामिल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह होंगे नियम
रेलवे ने बूम बैरियर की सुविधा के तहत कुछ नियम भी बनाए हैं। इसमें इमरजेंसी वाहन जैसे एंबुलेंस, पुलिस, आरएमएस कार्यालय और मंडल के अधिकारियों सहित विशिष्ट व्यक्तियों के वाहनों को छूट दी जाएगी। वहीं स्टेशन पर काम करने वाले रेलवे कर्मचारियों को निशुल्क पार्किंग की सुविधा नहीं मिलेगी। उन्हें आधे रेट पर पास बनाना होगा। इससे उनके वाहन चोरी होने का डर खत्म हो जाएगा।
ऑटो हटाना होगा चुनौती
रेलवे ने स्टेशन को अनधिकृत वाहनों से मुक्त करने के लिए बेशक योजना तैयार कर ली है। लेकिन स्टेशन के आवागमन गेट पर दोनों तरफ ऑटो, ई-रिक्शा चालकों ने कब्जा किया है जोकि सड़क से निकलने वाले वाहनों के लिए भी परेशानी खड़ी कर रहे हैं। इससे सड़क पर रोजाना सुबह से शाम तक जाम भी लगा रहता है। बूम बैरियर की योजना को सिरे चढ़ाने के लिए ऑटो व ई-रिक्शा को दोनों गेट से हटाना होगा, अन्यथा स्टेशन से बाहर निकलना वाहन चालक के लिए काफी मुश्किल हो जाएगा।

पिकअप और ड्रॉप वाहन प्रवेश शुल्क
समय - गैर वाणिज्यिक वाहन - वाणिज्यिक वाहन
00-10 मिनट - 00 - 30
10-20 मिनट - 40 - 50
20-30 मिनट - 100 - 200

पार्किंग शुल्क
समय - साइकिल - स्कूटर - ऑटो/ई-रिक्शा - कार/जीप - टैक्सी - टैंपो ट्रैवलर - मिनी/टूरिस्ट बस - हेलमेट
2 घंटे तक - 5 - 10 - 20 - 30 - 40 - 50 - 100 - 5
2-6 घंटे तक - 8 - 15 - 30 - 40 - 50 - 75 - 150 - 5
6-12 घंटे तक - 10 - 20 - 50 - 50 - 60 - 100 - 200 - 5
12-24 घंटे तक - 15 - 25 - 70 - 70 - 100 - 150 - 300 - 10
24 घंटे/प्रतिदिन - 20 - 40 - 120 - 120 - 200 - 300 - 600 - 10
मासिक शुल्क - 200 - 1500 - 1200 - 1200 - 2000 - 3000 - 5000 - 100
वर्जन
इस सुविधा का फायदा सीधा यात्रियों को होगा। रेलवे परिसर में अक्सर अनधिकृत वाहनों का जमावड़ा लगा रहता था। इससे यात्रियों को भी परेशानी हो रही थी। बूम बैरियर की सुविधा से रेलवे स्टेशन पर होने वाली चोरी पर भी लगाम लग जाएगी। इस सुविधा का आगामी समय में काफी फायदा होगा।
विनोद भाटिया, डीआरएम अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed