Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Tender for Aryabhatta Science Centre cancelled

Ambala News: आर्यभट्ट विज्ञान केंद्र का टेंडर रद्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Tender for Aryabhatta Science Centre cancelled
अंबाला। लखनौर साहिब के डिप्लोमा कॉलेज में बनने वाले वेटरनरी ब्लॉक और पोस्टमॉर्टम ब्लाक सहित आर्यभट्ट विज्ञान केंद्र का टेंडर पीडब्ल्यूडी ने रद्द कर दिया। अब नए सिरे से उक्त दोनों परियोजनाओं को पूरा करने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में अटकी आठ परियोजनाओं में से अब दो परियोजनाओं का मामला ही कोर्ट में विचाराधीन रह गया है। जबकि अन्य छह को लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इससे पहले विभाग ने बंद चार परियोजनाओं के टेंडर रद्द किए थे। इसमें अंबाला-साहा हाईवे पर छावनी के नागरिक अस्पताल के नजदीक डाॅक्टर और स्टाफ क्वार्टर, नागरिक अस्पताल में 100 बेड की सुविधा को 200 बेड में तबदील करने का काम, अंबाला सिटी में लड़कियों के सरकारी कॉलेज का निर्माण और लघु सचिवालय में प्रशासनिक ब्लॉक के अधूरे निर्माण और चार प्रमुख सड़कों के निर्माण का टेंडर रद्द किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्बिट्रेशन में दो मामले : अभी दो मामले भी आर्बिट्रेशन के पास पहुंच गए हैं। इसमें चंदपुरा गांव में 100 विद्यार्थियों के लिए बनने वाले होम्योपैथिक कॉलेज और 25 बेड के अस्पताल सहित वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम का अधूरा निर्माण और फीफा अप्रूव्ड आर्टिफिशियल टर्फ का मामला लंबित रह गया। इन परियोजनाओं के लिए कार्रवाई तेजी से चल रही है और जल्द ही इनका भी फैसला हो जाएगा। करोड़ों रुपयों की थीं ये परियोजनाएं

अंबाला सिटी में लड़कियों के लिए सरकारी कॉलेज के निर्माण का काम दिसंबर 2018 में 11 करोड़ 76 लाख 27 हजार 106 रुपये की लागत से, छावनी के नागरिक अस्पताल के नजदीक डाॅक्टरों और कर्मचारियों के लिए 24 करोड़ 98 लाख 94 हजार 984 रुपये की लागत से क्वार्टरों का निर्माण, नागरिक अस्पताल में 22 करोड़ 81 लाख 84 हजार 428 रुपये की लागत से 200 बेड का निर्माण, लखनौर साहिब में सात करोड़ 61 लाख 35 हजार 940 रुपये की लागत से वेटरनरी ब्लॉक का निर्माण और अंबाला सिटी के मिनी सचिवालय में 26 लाख 83 लाख 44 हजार 866 रुपये की लागत से फरवरी 2019 में प्रशासनिक ब्लॉक का निर्माण शुरु किया गया था। अंबाला छावनी में 8 करोड़ 33 लाख 31 हजार 830 रुपये की लागत से आर्यभट्ट विज्ञान केंद्र का निर्माण, वार हीरोज स्टेडियम को विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस व अपग्रेड करने के लिए 42 करोड़ 89 लाख 96 हजार 241 रुपये की लागत से अप्रैल 2017 में काम शुरु करवाया गया था जोकि अधूरा है। इसी प्रकार और मार्च 2021 में 35 करोड़ 92 लाख 55 हजार 955 रुपये की लागत से गांव चंदपुरा में शुरु किए गए होम्योपैथिक कॉलेज का निर्माण भी अटका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed