फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Tender allot of crores of pat and spat scan machine in cancer center

Ambala News: कैंसर सेंटर में करोड़ों की पैट और स्पैट स्कैन मशीन के टेंडर अलॉट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Tender allot of crores of pat and spat scan machine in cancer center
अंबाला। करोड़ों रुपये की लागत से बनकर तैयार हुए छावनी नागरिक अस्पताल में जल्द ही करीब दो करोड़ से लागत से लगने वाली पैट व स्पैट स्कैन मशीनें की सौगात मिलने वाली है। स्वास्थ्य विभाग ने इसके टेंडर अलॉट कर दिए हैं। यह जानकारी सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप ने अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे उपायुक्त डॉ. शालीन को दी।
विज्ञापन


दोपहर करीब एक बजे पहुंचे उपायुक्त ने डेढ़ घंटे तक अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। अस्पताल में अत्याधुनिक सुविधाएं व मेडिकल कॉलेज के छात्रों को ट्रेनिंग करते देखकर एमबीबीएस व उपायुक्त शालीन ने कहा कि जिस प्रकार से यहां पर सुविधाएं हैं तो ऐसे में मेडिकल कॉलेज भी बनना चाहिए। उपायुक्त ने ओपीडी, इमरजेंसी, आईपीडी, कैंसर बिल्डिंग आदि का बारीकी से जायजा लिया और डॉक्टरों से भी बातचीत कर उसने सुझाव आदि भी मांगे।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन पांच मंजिला बिल्डिंग पर भी चर्चा हुई। उपायुक्त को बिल्डिंग का काम रुका होने बारे अवगत करवाया गया। इस मौके पर अस्पताल के पीएमओ डॉ. राकेश सहल सहित अन्य डॉक्टर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दवाइयों के स्टॉक के साथ आयुष विंग की कार्यप्रणाली जानी

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मरीजों को उपचार के लिए दी जाने वाली दवाओं की भी जानकारी ली। ऐसे में स्टाफ ने दवाएं पर्याप्त बताई। इसके बाद वह आयुष विंग में जाकर सभी डाॅक्टर से मिले। इस दौरान यूनानी में डाॅ. ताहिरा बेगम से युनानी पद्धति के बारे में जानकारी दी। बताया कि युनानी पद्धति से फुलवहरी, डार्क सर्कल, छाईयां इत्यादि बीमारियों का उपचार किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed