{"_id":"66df85173f69a91b700a42e6","slug":"ten-days-have-passed-waterlogging-remains-the-same-ambala-news-c-36-1-sknl1003-129334-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: दस दिन बीते, जलभराव जस का तस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: दस दिन बीते, जलभराव जस का तस
विज्ञापन
छावनी के लाल कुर्ती बाजार स्थित गलियों में जमा गंदगी दिखाते स्थानीय लोग।संवाद
अंबाला। लाल कुर्ती बाजार स्थित गलियों में दस दिन से नालियों की सफाई नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग पानी में ईंट रखकर निकलने को मजबूर है। वहीं, अन्य गली में एक फीट तक पानी भरा हुआ है। नालियों में गंदगी जमा होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो रही है। इस कारण नाली ओवरफ्लो होने के कारण गली में पानी जमा भरा रहता है और इस पानी में मच्छरों की भरमार है।
इन मच्छरों के कारण बीमारी फैलने खतरा बना लगा रहता है। लोगों ने आरोप लगाया है कि नगर परिषद में दस दिन पहले सफाई को लेकर दी गई शिकायत के बाद अभी तक सफाई नहीं की है। इसके अलावा लाल कुर्ती बाजार में एक महिला ने अपने घर में गणपति बप्पा को स्थापित किया है। लेकिन घर के बाहर गली में पानी जमा होने के कारण वह पूजा नहीं कर पा रही है और न ही श्रद्धालु घर नहीं आ रहे हैं।
गंदगी के कारण नहीं आती महिलाएं
किरणबाला ने बताया कि उसने अपने घर में गणेश जी स्थापित किए हैं, घर के बाहर गली में कई दिन से पानी जमा है। इस कारण पूजा पाठ के दौरान घर में बदबू आती रहती है। इसके अलावा पडोस की महिलाएं भी बप्पा की पूजा करने नहीं आ रही हैं।
विज्ञापन
घर के बाहर बदबू और मच्छर की है भरमार
बलिचंद ने बताया कि वह बुजुर्ग है और अक्सर बीमार रहता है गली में पानी जमा होने के कारण वह घर के बाहर आंगन में बैठ नहीं सकता है, घर के बाहर बदबू और मच्छरों की भरमार है। जिसके कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है।
अपने आप नाली की सफाई करती है महिला
राज ने बताया कि उनकी गली में कई दिनों से पानी जमा है। जब कोई भी सफाई कर्मी सफाई करने नहीं आया तो उन्होंने अपनी आप ही सफाई करनी शुरू कर दी है।
कई दिनों तक गंदगी नाली के बाहर ही पड़ी रहती है
अश्वनी कुमार का कहना है कि कई कई दिन गुजर जाते हैं नालियों की सफाई हुए। कई बार दूसरी साइड से सफाई कर्मी को बुलाना पड़ता है वह भी समय पर नहीं आता। अगर नाली से गंद निकाल भी देते हैं तो वह कई दिनों तक नाली के बाहर ही पड़ा रहता है।
वर्जन
लाल कुर्ती बाजार में जहां भी नालियां बंद है और इन नालियाें का पानी ओवरफ्लो हो रहा है, उन्हें चैक करवाकर जाएगा। इसके बाद नालियों की नियमित सफाई करवा दी जाएगी।
राजेश कुमार, सचिव, नगर परिषद अंबाला सदर।