फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Temples echoed with Jai Mata Di...

Ambala News: जय माता दी... से गूंज उठे मंदिर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Temples echoed with Jai Mata Di...
अंबाला सिटी। नवरात्र के दूसरे दिन भी मंदिरों में भक्तों का जमावड़ा लगा रहा। सुबह और शाम के समय विशेष रूप से जिले भर के सभी प्रसिद्ध मंदिरों में भक्तों की भीड़ दिखाई दी। मंदिर मां के जयकारों से गूंज उठे। वहीं अंबिका माता मंदिर, दुखभंजनी मंदिर, झांवरियां वाला माता मंदिर कैंट के कालीबाड़ी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में शाम के समय कीर्तन हुआ। जिसमें महिला मंडली ने मां की भेंटों का गुणगान कर अराधना की।
विज्ञापन

वहीं विश्व शांति सेवा संगठन की ओर से नवरात्रों के शुभ अवसर पर माता काली मंदिर शहर में पांचवीं बार निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसमें पार्षद वार्ड नंबर एक जसवीर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और ज्योति प्रचंड कर कर शिविर का उद्घाटन किया। इस मौके पर विश्व शांति सेवा संगठन के प्रधान हरेंद्र शर्मा व सचिव महेंद्र सिंह रिंकू व कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल और अरुण कुमार हीरानगर सभी सदस्य मौके पर मौजूद रहे। इसके बाद कैंप में डॉक्टर संदीप भारद्वाज, डॉ. विपिन वर्मा, डॉक्टर सोरब कुमार ने सैकड़ों लोगों को नाड़ी चेक कर स्वास्थ्य लाभ दिया। मौके पर शांति सेवा संगठन की ओर से दवाइयां मुफ्त दी गई। इसके बाद विश्व शांति संगठन की ओर से सभी ने सिरोपा डालकर पार्षद का सम्मान किया। पार्षद जसबीर ने सभी संगठन के सदस्यों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed