फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Temperatures dropped due to rain, western disturbance will be active from tomorrow

Ambala News: बारिश से लुढ़का पारा, कल से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Temperatures dropped due to rain, western disturbance will be active from tomorrow
अंबाला। एक दिन पूर्व आई बारिश ने गर्मी से कुछ हद तक राहत दी। वीरवार सुबह बादल छाए रहने से मौसम सुहावना हो गया। दोपहर को धूप से फिर से तपिश महसूस हुई। हालांकि बीच-बीच में ठंडी हवा ने लोगों को राहत भी दी।
विज्ञापन

5 मिलीमीटर बारिश से तापमान कम हुआ। दिन का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रात्रि तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस रहा। एक दिन पहले तक अंबाला में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक चला गया था। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 24 मई से एक और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। जिसके आंशिक प्रभाव से राज्य में 24 मई की रात्रि से एक बार फिर से मौसम में बदलाव व बारिश की संभावना बन रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed