Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Temperatures are falling, cold is setting in

Ambala News: गिर रहा तापमान, जोर पकड़ रही सर्दी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Temperatures are falling, cold is setting in
अंबाला सिटी। सर्दी धीरे-धीरे जोर पकड़ने लगी है। हवा चलने से दिन और रात के तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि अभी धूप निकलने से दिन में लोगों को कुछ राहत मिल रही है लेकिन आने वाले दिनों में लोगों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन और रात का तापमान गिरने से सुबह और शाम को ठंड बढ़ गई है। वहीं हवा में प्रदूषण का स्तर 106 दर्ज किया गया। हवा चलने से पिछले दिनों के मुकाबले एक्यूआई में सुधार हुआ है।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि राज्य में मौसम आमतौर पर 3 दिसंबर तक खुश्क रहने की संभावना है। एक दिसंबर से रात्रि तापमान में फिर से गिरावट आने के आसार हैं। इस दौरान वातावरण में नमी होने से उत्तर व पश्चिमी हरियाणा में अलसुबह हल्की धुंध रह सकती है। दक्षिणी हरियाणा में हल्की से मध्यम धुंध छाए रहने की संभावना है। इस दौरान हवाओं में हल्का बदलाव रहने के आसार हैं। एक दिसंबर से उत्तर व उत्तर पश्चिमी शीत हवा हल्की से मध्यम गति से चलने की संभावना जताई गई है, जिससे सुबह व शाम को ठंड बने रहने और दिन में धूप खिले रहने की संभावना है। इस दौरान राज्य में अधिकतम तापमान 23 से 26 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस के मध्य रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed