फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Temperature reached near 43, power cuts made it difficult, Ambala

43 के पास पहुंचा पारा, बिजली कटो ने बढ़ाई मुश्किल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Temperature reached near 43, power cuts made it difficult, Ambala
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला सिटी। जून महीने के दूसरे सप्ताह में गर्मी ने कहर ढाना शुरू कर दिया है। बुधवार को पारा 42 के पार चला गया। सूर्यदेव मानो अपने विकराल रूप में धरती पर उतर आए। सुबह 10 बजे ही धूप इतनी कड़क हो गई कि लोग पसीने से तर बतर हो गए। गर्मी ने अपना असर दिखाते हुए बुधवार को जैसे ही तेवर तीखे किए वैसे ही बिजली कटों भी धड़ाधड़ शुरू हो गए। अघोषित कटों के कारण लोगों को दिन के साथ रात को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं मंगलवार रात को कई कॉलोनियों में वोल्टेज घटता-बढ़ता रहा। इससे कई घरों के उपकरण भी खराब हो गए। बुधवार को पारा 42.9 तक पहुंच गया। जून महीने में पहली बार पारा 42 के पार पहुंचा है। कई जगह से तारकोल पिघलने के कारण सड़कें उखड़ने लगी हैं। बुधवार को न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री दर्ज किया गया। गर्म हवाओं ने लोगों का घर से बाहर निकलना मुहाल कर दिया।
विज्ञापन

किन्हीं कामों के चलते घरों से बाहर निकले लोग खुद को गर्मी से बचाने के लिए ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते दिखे। मौसम विभाग चंडीगढ़ के अनुसार गर्मी का सितम शुक्रवार तक जारी रहेगा, शनिवार को तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान लॉक डाउन का पालन करवाने के लिए चौक चौराहों पर खड़े पुलिस कर्मचारियों को भी गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed