फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Temperature below 40 degrees for four days, heat wave will trouble you

Ambala News: चार दिन से 40 डिग्री से नीचे तापमान, लू करेगी परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Temperature below 40 degrees for four days, heat wave will trouble you
अंबाला में पड़ रही भीषण गर्मी से बचने के लिए अपने चेहरे को ढांपकर जाती युवती। - फोटो : अंबाला में पड़ रही भीषण गर्मी से बचने के लिए अपने चेहरे को ढांपकर जाती युवती।
अंबाला सिटी सुबह से शाम तक मौसम साफ होने पर तपती धूप ने परेशान किया। दिन का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।
विज्ञापन

सुबह 11 से शाम 5 बजे तक गर्मी ने बेहाल किया। थोड़ी राहत की बात यह भी है कि 21 मई से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे चल रहा है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 29 मई तक खुश्क व गर्म रहने की संभावना है।
विज्ञापन

इस दौरान दिन के तापमान में बढ़ोतरी जारी रहने की संभावना है। दिन के समय गर्म पश्चिमी हवाएं अर्थात लू चलने की संभावना है। बीच-बीच में तापमान बढ़ने से हल्के बादल छाने व धूल भरी हवाएं चल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तापमान 42 से 44 डिग्री रहने की उम्मीद
मौसम विभाग ने गर्मी के लिए गाइड लाइन जारी की हैं। इसमें अगले चार पांच दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में शुष्क मौसम जारी रहने की संभावना है। दक्षिणी और पश्चिमी पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस के के बीच बना हुआ है, जबकि चंडीगढ़ सहित उत्तरी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान लगभग 39 से 42 डिग्री सेल्सियस है। अगले तीन से चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे लगभग दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। इसी तरह चंडीगढ़ सहित हरियाणा और पंजाब के उत्तरी हिस्सों में तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। इससे 24 से 28 मई 2024 के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में ऊष्ण लहर से अति ऊष्ण लहर जारी रहने की प्रबल संभावना है। 24 से 28 मई के दौरान हरियाणा और पंजाब के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में कुछ स्थानों पर अति ऊष्ण लहर की स्थिति होने की संभावना है। जहां कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान 46 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में कुछ स्थानों पर और उसके बाद कुछ छिटपुट स्थानों पर ऊष्ण रात्रि की स्थिति होने की संभावना है।
पिछले पांच दिन से ऐसा रहा तापमान
तारीख अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस
19 मई 43.8
20 मई 42.6
21 मई 39.5
22 मई 39.4
23 मई 38.5
24 मई 39.8
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed