फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Tell the students the formula for success

Ambala News: विद्यार्थियों को बताए सफलता के सूत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Tell the students the formula for success
अंबाला सिटी। भारत विकास परिषद महर्षि दयानंद शाखा अंबाला ने वीरवार को शहर के महाराजा अग्रसेन विद्यालय में भारत को जानो प्रतियोगिता की लिखित व मौखिक परीक्षा का आयोजन किया। परीक्षा भारत वर्ष की भौगोलिक, राजनैतिक व अन्य महत्वपूर्ण जानकारी पर आधारित रही। इसमें शाखा संरक्षक प्रदीप गोयल, सह-संरक्षक दीपक राय आनन्द व अध्यक्ष अजय अग्रवाल के नेतृत्व में नगर शाखा, विवेक शाखा, गीता गोपाल शाखा व केशव शाखा का सहयोग रहा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विद्यापीठ आईएएस संस्थान, शहर के संचालक शुभम अग्रवाल रहे। उन्होंने बच्चों को जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के सूत्र बताए। प्रतियोगिता में सर्वप्रथम वरिष्ठ व कनिष्ठ वर्ग के छात्रों की लिखित व मौखिक परीक्षा का आयोजन किया गया। छात्रों का ज्ञान, उनका देश की भौगोलिक, सामाजिक व राजनैतिक स्थिति से रूबरू होने की भावना उत्कृष्ट व प्रशंसनीय पाई गई।
विज्ञापन

छात्रों ने परिषद के पांच सूत्रों संस्कार, सहयोग, सेवा, संपर्क, समर्पण के महत्व को समझ कर उन्हें अपनाने का निर्णय लिया। इस अवसर पर प्रकल्प प्रमुख मुकेश एबट, प्रतियोगिता सह प्रमुख मनोज गर्ग, भारती खन्ना, अंकुर गोयल, किरण छिब्बड़, बृज मोहन मेहता, यशस्वी अग्रवाल व मातृशक्ति के रूप में महिला व बाल विकास संयोजिका रचना गुप्ता, मीनाक्षी एबट, प्रियंका अग्रवाल, मंजु अजय अग्रवाल, मंजु मनोज गर्ग, मिनी गोयल तथा गीतू सिंघल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


29 विद्यालयों के 5361 विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग
प्रतियोगिता में 29 विद्यालयों के 5361 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमें वरिष्ठ वर्ग से एस आर दयानन्द सीनियर सेकेंडरी विद्यालय, अंबाला सीनियर सेकेंडरी विद्यालय, अंबाला शहर तथा कनिष्ठ वर्ग में ओपीएस विद्या मंदिर व दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्रों ने सफ़लता पाई। उन्हें पारितोषिक व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। सचिव राकेश मक्कड़ और प्रैस सचिव श्रीकृष्ण सैणी ने बताया कि सफलता प्राप्त करने वाले छात्र दिनांक 19 नवंबर को लाडवा में होने वाली प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इसी माह की 23 नवंबर को गुरु तेग बहादुर बलिदान दिवस के अवसर गुरु तेग बहादुर जी के जीवन पर आधारित भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed