{"_id":"668485e70ab47294cb0a5914","slug":"tehsil-full-of-chaos-broken-chairs-people-standing-around-ambala-news-c-36-1-sknl1003-125493-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: अव्यवस्थाओं की तहसील, टूटी कुर्सियां, खड़े रहते लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: अव्यवस्थाओं की तहसील, टूटी कुर्सियां, खड़े रहते लोग
विज्ञापन
अंबाला छावनी स्थित तहसील कार्यालय में रखी टूटी हुई कुर्सियां।
अंबाला। छावनी के उपमंडल कार्यालय स्थित तहसील कार्यालय में अव्यवस्थाओं के बीच ही लोग काम करने को मजबूर है। लोगों के बैठने के लिए लगी स्टीक की कुर्सियां तक टूटी हैं। यहां तक पीने के पानी की कोई भी व्यवस्था नहीं है।
भीषण गर्मी के बीच लोग प्यासे रहने को मजबूर है। तहसील के ठीक सामने बने शौचालय भी नियमित तौर पर सफाई न होने के कारण बदबू रहती है। इस कारण लोग शौचालय में जाने तक से कतराते हैं। इसी के साथ तहसील में सीढि़यों के नीचे गंदगी पसरी हुई है। बावजूद इस अव्यवस्थाओं को लेकर नजरअंदाज कर रहे हैं।
दरअसल, छावनी की तहसील में रजिस्ट्री से लेकर जमाबंदी, इंतकाल, लोन व जमीन से जुडे़ विभिन्न प्रकार के काम किए जाते है। तहसील में रोजाना हजारों की संख्या में लोगों का आना जाना लगा रहता है। पिछले कुछ दिनों से तहसील में काम करवाने के लिए आने वाले लोगों को विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है।
विज्ञापन
कुछ समय पहले टूटी हुई कुर्सी पर बैठने से एक युवक गिर गया था। गनीमत रही कि युवक को चोट नहीं आई। कई बार कार्यालय में कुर्सियां कम होने के कारण लोग या तो खडे़ रहते हैं या फिर फर्श पर बैठकर अपनी बारी आने का इंतजार करते हैं। इसी तरह से तहसील में पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है।
लोगों को पानी पीने के लिए एसडीएम कार्यालय की ओर जाना पड़ता है या फिर कई लोग प्यासे ही रहते हैं। इसी तरह से तहसील के बगल में बना शौचालय से लगातार दुर्गंध आती रहती है। इस कारण कई बार लोग उपमंडल की बिल्डिंग में बने अन्य शौचालयों का इस्तेमाल करते हैं।
वर्जन
मामला संज्ञान में नहीं है, चेक कराया जाएगा। तहसील में आने वाले लोगों को जो भी समस्या आ रही है उसे दूर करवा दिया जाएगा।
सुनील कुमार, नायब तहसीलदार, अंबाला छावनी।