फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Teenager injured after being hit by vehicle dies in Chandigarh hospital

Ambala News: वाहन की चपेट में आने से घायल किशोर ने चंडीगढ़ अस्पताल में तोड़ा दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
Teenager injured after being hit by vehicle dies in Chandigarh hospital
अंबाला सिटी। शादी समारोह में गए सिटी के गौरी शंकर अहाता निवासी 16 वर्षीय यश की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जाता है कि यश शादी समारोह से पैदल बाहर निकल गया था। इसी दौरान आईटीआई के पास अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए किशोर को सिटी ट्रामा सेंटर से चंडीगढ़ रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सिटी के गौरी शंकर अहाता निवासी बंटी ने बताया कि 19 नवंबर को उनकी लड़की नंदनी की ननद की शादी जंडली में थी। पूरा परिवार शादी में शामिल होने के लिए जंडली पहुंचा था। बरात सिटी के नाहन हाऊस से अग्रवाल धर्मशाला सेक्टर- 9 गई थी। बेटा शादी समारोह में नहीं मिला तो शादी समारोह में तलाश करते हुए सिटी के नागरिक अस्पताल में पहुंचे तो पता चला कि हादसे में चोटों के कारण 16 वर्षीय यश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत को देखते हुए उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन

बाद में पता चला कि बेटा जीएमसीएच सेक्टर-32 में था। बताया कि आईटीआई सिटी से दूसरी तरफ घायल अवस्था में मिला था। किसी अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया था। मंगलवार को उपचार के दौरान यश ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed