फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Technical experts will examine development projects

Ambala News: तकनीकी विशेषज्ञ करेंगे विकास परियोजनाओं की परख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
Technical experts will examine development projects
अंबाला। करोड़ों की विकास परियोजनाओं को सही मापदंड से तैयार किया जा रहा है या नहीं। कहीं इसमें घटिया सामग्री का इस्तेमाल तो नहीं हो रहा, सड़क का लेवल सही है या नहीं। ऐसे ही अनेकों खामियों की परख तकनीकी विशेषज्ञ द्वारा की जाएगी। नगर परिषद में इस पद के लिए विशेष स्वीकृति मिलते ही विशेषज्ञ की तैनाती कर दी गई है जोकि धरातल पर उतरकर विकास परियोजनाओं की परख में जुट गया है। पहली खामी में ही विशेषज्ञ को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट सहित एक निर्माणाधीन सड़क पर कुछ खामियां मिली हैं। इसे लेकर संबंधित कनिष्ठ अभियंता को जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

वहीं इस संबंध में एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करके जल्द ही उच्चाधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी ताकि इन विकास परियोजनाओं से जुड़े कार्य को करने वाले ठेकेदारों से पूछताछ हो सके ताकि समय रहते वो खामियों को दूर कर सकें, अन्यथा उनके खिलाफ जुर्माने सहित ब्लैकलिस्ट की कार्यवाही की जा सके। तकनीकी विशेषज्ञ के आने से विकास कार्याें को पूरा करने में जुटे ठेकेदारों के भी पसीने छूटने लगे हैं। जब ड्राइंग के हिसाब से कार्य की जानकारी ली जा रही है कि सड़क का बेस तैयार करने से पहले इसकी कितनी मोटाई रख रहे हैं। वहीं जो सड़क के निर्माण या दूसरे कार्यों में इस्तेमाल हो रहा है, उसकी भी जांच की गई है या नहीं। आने वाले समय में अगर तकनीकी विशेषज्ञ सही तरीके से कार्य करते रहे तो फिर गुणवत्तापूर्ण कार्याें को करने के लिए ठेकेदार को बाध्य होना पड़ेगा और उसकी गलतियों पर कोई परदा भी नहीं डाल सकेगा।
विज्ञापन

इन परियोजनाओं पर चल रहा कार्य
अंबाला छावनी में नगर परिषद के अधीन करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाएं चल रही हैं। इसमें कबाड़ी बाजार की पुलिया, सदर बाजार की सड़कें, गांधी मैदान में साइकिलिंग ट्रैक, नाइट स्ट्रीट फूड, अग्निशमन कार्यालय, 12 क्रास रोड की सड़क व पुलिया, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, स्ट्रॉम वाटर परियोजना आदि सबसे प्रमुख हैं। इनका आने वाले समय में अंबाला की जनता को काफी फायदा होगा और इससे छावनी भी सुविधाओं में अव्वल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
विकास कार्याें की गुणव्त्ता जांच को लेकर तकनीकी विशेषज्ञ की तैनाती की गई है जो धरातल पर जाकर जांच करेगा और इसकी रिपोर्ट देगा। इस दौरान कहीं भी कोई खामी पाई जाएगी तो संबंधित ठेकेदार को इसे तुरंत दूर करने के निर्देश दिए जाएंगे। अगर वो तय समय में खामी को दूर नहीं करता तो फिर उसके खिलाफ नियमानुसार जो भी कार्यवाही होगी, वो की जाएगी।
मंदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता, नप सदर।
------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed